बॉलीवुड की चांदनी अपने चाहने वालों को बड़ा सदमा दे गईं। दुबई में 24 फरवरी को उनका कॉर्डियक अटैक से अचानक निधन हो गया। श्रीदेवी की मौत की खबर भारत आते ही उनके चाहने वालें एक-एक फैंस सकते में आ गए। लेकिन श्रीदेवी दुबई से लौटकर अपनी इन ख्वाहिशों को पूरा करना चाहती थीं....
कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाली श्रीदेवी बेटियों की शादी और उनके करियर से जुड़े कई सपने को लेकर चिंतित थी और उन्होंने दोनों के लिए कर सपने संजो कर रखे थे। उनकी ख्वाहिश थी कि वह अपनी बेटी जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म ‘धड़क’ देखें।
इसी के साथ श्रीदेवी अपनी ही हिट फिल्म 'मिस्टर इंडिया' के दूसरे भाग में काम करना चाहती थी। लेकिन उनकी ये ख्वाहिश अधूरी ही रह गई। और तो और फिल्म ‘मॉम’ के प्रमोशन के लिए दौरान श्रीदेवी ने ‘मिस्टर इंडिया 2’ में काम करने की इच्छा भी जताई थी।
4 of 5
श्रीदेवी बोनी कपूर
- फोटो : self
बता दें कि 'फिल्म ‘मॉम’ के प्रमोशन के दौरान उन्होंने कहा था कि ‘मिस्टर इंडिया-2 बनेगी और मैं उसमें काम करना चाहूंगी। फिलहाल इस मामले में कुछ भी बोलना जल्दबाजी होगी।' साल 1987 में रिलीज हुई फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ में श्रीदेवी और अनिल कपूर की जोड़ी लीड रोल में थी। इसे बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया था।
माना जा रहा है कि बोनी कपूर ने श्रीदेवी की निजी जिंदगी पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाने का फैसला लिया है। इतना ही नहीं इस फिल्म में श्रीदेवी की ओरिजनल आवाज को इस्तेमाल किया जाएगा। बता दें कि इस फिल्म में श्रीदेवी के कुछ वीडियोज भी डाले जाएंगे। इस फिल्म को फिल्म मिस्टर इंडिया के डायरेक्टर शेखर कपूर डायरेक्ट करेंगे।