हिंदी से लेकर साउथ फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा दिखाकर सिक्का जमाने वाली काजल अग्रवाल अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। हिंदी पट्टी के दर्शकों के बीच 'सिंघम गर्ल' के नाम से मशहूर काजल अग्रवाल इन दिनों कैमरे से दूर अपनी पर्सनल लाइफ में बिजी हैं। अभिनेत्री अपने पति और अपने बेटे के साथ अपनी पारिवारिक जिंदगी का आनंद ले रही हैं। काजल अग्रवाल और गौतम किचलू की शादी 30 अक्तूबर 2020 में मुंबई में हुई थी। आज दोनों को शादी में बंधे दो साल पूरे हो जाएंगे। ऐसे इस खास दिन पर हम आपको काजल और गौतम की क्यूट सी लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं।
Kajal Aggarwal-Gautam Kitchlu: सात साल दोस्ती, तीन वर्ष तक किया डेट, कुछ इस तरह परवान चढ़ा काजल-गौतम का इश्क
ऐसे हुई थी पहली मुलाकात
फिल्मों में अपनी धाक जमाने वाली अभिनेत्री काजल अग्रवाल और उनके पति गौतम की लव स्टोरी किसी भी मायने में किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों की पहली मुलाकात से लेकर शादी तक का सफर किसी फिल्मी कहानी की तरह लगता है। काजल और गौतम की पहली मुलाकात दोनों के एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। दोस्त के जरिए हुई दोनों की पहली मुलाकात के बाद दोनों खुद बहुत अच्छे दोस्त बन गए थे। दोनों की यह दोस्ती पूरे सात साल तक चली, जिसके बाद तीन साल तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया। दोस्ती के दौरान ये दोनों एक-दूसरे से जिंदगी की सारी बातें शेयर करते थे। धीरे-धीरे इनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और लगभग 10 साल बाद दोनों ने साल 2020 में शादी की।
Pushpa The Rise: अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा' का क्रेज बरकरार, जूस का नाम रख फैन ने की दीवानगी की हद पार
कुछ इस तरह गौतम ने किया था काजल को प्रपोज
काजल और गौतम दोनों ही अलग-अलग इंडस्ट्रीज से तालुख रखते हैं। जहां काजल साउथ सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं, वहीं गौतम एक बिजनेसमैन हैं। ऐसे में गौतम बिल्कुल भी फिल्मी नहीं है और उन्होंने काजल को बेहद ही सिंपल तरीके से प्रपोज किया था। प्रपोज करने के समय दोनों के बीच इमोशनल बातचीत हुई थी और उस दौरान काजल को गौतम की फीलिंग्स में सच्चाई महसूस हुई थी। काजल ने एक इंटरव्यू में बताते हुए कहा था, 'गौतम ने जिस तरह से मुझे कहा वह अपनी आगे की सारी जिंदगी मेरे साथ बिताना चाहते हैं, उसी समय वह श्योर थीं कि वह अपनी पूरी जिंदगी गौतम के साथ बिताने के लिए तैयार हैं।' इसके बाद गौतम ने काजल की मुलाकात अपने माता-पिता कराई थी और उसके दो महीने के अंदर ही दोनों ने सगाई कर ली थी।
Bold Scenes Leaked: जब इन अभिनेत्रियों के बोल्ड सीन हो गए थे फिल्म रिलीज होने से पहले लीक, जमकर हुई थीं ट्रोल
काजल ने इसी साल दिया बेटे को जन्म
साल 2020 में सगाई करने के बाद दोनों 30 अक्तूबर को मुंबई में शादी के बंधन में बंध गए थे। काजल और गौतम की शादी में करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही पहुंचे थे। साल 2020 के अंत में शादी के बंधन में बंधने के एक साल बाद काजल अग्रवाल और गौतम के घर किलकारी गूंजी थी। जी हां, इसी साल 19 अप्रैल को काजल ने एक प्यारे से राजकुमार को जन्म दिया है, जिसका नाम नील रखा है। काजल और गौतम दोनों ही एक-दूसरे के साथ खुशहाल शादीशुदा जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
Thank God Box Office Collection Day 5: पांचवें दिन थैंक गॉड की कमाई में आया मामूली उछाल, कमाए इतने करोड़