बाल कलाकार के तौर पर अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले किंशुक वैद्य की तस्वीर देखते ही आपको 'शाका लाका बूम बूम' का संजू याद आ जाएगा। जी हां, वही संजू जिसकी मैजिक पेंसिल के 90 के दशक में हम सभी दीवाने थे। हमारी तरह संजू भी अब बड़े हो चुके हैं। उनका जन्म 1990 में मुंबई में हुआ था।
2 of 5
किंशुक वैद्य
- फोटो : सोशल मीडिया
पांच साल की उम्र से ही किंशुक वैद्य ने मराठी फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। उनकी पहली हिंदी फिल्म अजय देवगन और काजोल स्टारर 'राजू चाचा' थी। इस फिल्म में वह राहुल के किरदार में नजर आए थे। उस वक्त किंशुक वैद्य करीब नौ साल के थे।
3 of 5
किंशुक वैद्य
- फोटो : सोशल मीडिया
इसी दौरान उन्हें बी आर चोपड़ा की विष्णु पुराण में प्रह्लाद बनने का मौका मिला। इस धारावाहिक से भी उन्हें खूब लोकप्रियता हासिल हुई। हालांकि किंशुक की हसरत फाइटर प्लेन उड़ाने की थी लेकिन चश्मा लगने की वजह से उनका ये सपना अधूरा रह गया और वह एक्टिंग की दुनिया में आ गए।
4 of 5
किंशुक वैद्य
- फोटो : social media
किंशुक अब तक 'शाका लाका बूम बूम', 'ये है आशिकी', 'एक रिश्ता साझेदारी का' शोज में काम कर चुके हैं। आप किंशुक के बिना ‘शाका लाका बूम बूम’ इमेजिन ही नहीं सकते। 2004 में ‘शाका लाका बूम बूम’ के खत्म होने के बाद किंशुक ने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया और पढ़ाई- लिखाई पर ध्यान देने लगे। किंशुक ने बैचलर ऑफ मास मीडिया की डिग्री ली है और एडवरटाइजमेंट में स्पेशलाइजेशन किया है।
5 of 5
किंशुक वैद्य
- फोटो : सोशल मीडिया
‘एक रिश्ता साझेदारी का’ के साथ वह फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में लौटे। इसके बाद से उनका एक्टिंग सफर जारी है। 2018 में वो एमटीवी के शो लव फॉर दी रन में दिखाई दिए।