फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   King Richard Trailer Will Smith Stars as Williams Sisters Relentless Father

King Richard Trailer: आमिर खान की ‘दंगल’ जैसी हॉलीवुड फिल्म, विलियम्स बहनों के पिता की संघर्ष गाथा

Thu, 29 Jul 2021 06:30 PM IST
स्वाति सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: स्वाति सिंह Updated Thu, 29 Jul 2021 06:30 PM IST
सार

अभिनेता विल स्मिथ जब ये संवाद अंग्रेजी में परदे पर अपनी टेनिस खिलाड़ी बेटी से बोलते हैं, तो ट्रेलर होने के बावजूद पूरी फिल्म का खाका आंखों के सामने खिंच जाता है।

विज्ञापन
King Richard Trailer Will Smith Stars as Williams Sisters Relentless Father
किंग रिचर्ड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

‘अगला कदम जो तुम लेने वाली हो, वह सिर्फ तुम्हारा कदम नहीं है, ये इस धरती पर मौजूद हर उस छोटी सी लड़की का कदम होगा जो तुम्हारी तरह ही अश्वेत है।’ अभिनेता विल स्मिथ जब ये संवाद अंग्रेजी में परदे पर अपनी टेनिस खिलाड़ी बेटी से बोलते हैं, तो ट्रेलर होने के बावजूद पूरी फिल्म का खाका आंखों के सामने खिंच जाता है। फिल्म का नाम है ‘किंग रिचर्ड’। रिचर्ड विलियम्स नामक उस पिता की कहानी जिसने अपनी बेटियों के जन्म से पहले ही 78 पेज का उनका पूरा करियर प्लान लिख डाला था। ट्रेलर शानदार है। इसके संवाद जानदार हैं और विल स्मिथ की अदाकारी में फिर एक बार धार है। इस बार फिल्म में उनकी कलाकारी का ग्राफ कुछ कुछ आमिर खान जैसा है, फिल्म ‘दंगल’ में। अपने सपने अपनी बेटियों में तलाशता एक जिद्दी बाप। यही कहानी है किंग रिचर्ड की।

विज्ञापन

King Richard Trailer Will Smith Stars as Williams Sisters Relentless Father
किंग रिचर्ड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वार्नर मीडिया की फिल्म ‘किंग रिचर्ड’ दस्तावेज बनने जा रही है उस कहानी का जिसके क्लाइमेक्स के बाद टेनिस की दुनिया में नए नए कीर्तिमान बने। ट्रेलर के बीच में जब एक कोच दो किशोरियों से उनका नाम पूछता है और दोनों उछलते हुए जवाब देती हैं, ‘वीनस’, ‘सेरेना’। तो फिल्म का ग्राफ एकदम से 360 डिग्री घूम जाता है। कहानी तक रिचर्ड विलियम्स के किरदार से छिटकर वीनस और सेरेना विलियम्स की तरफ जाती दिखती है लेकिन विल स्मिथ ऐसा होने नहीं देते। फिल्म 10 नवंबर को रिलीज होने वाली है और ये तय है कि अगले साल के ऑस्कर की कई कैटेगरी के नामांकन भी जीतने वाली है। फिल्म के निर्देशक रीनाल्डो मारकस ग्रीन और इसे लिखा है जैक बैलिन ने।

विज्ञापन
विज्ञापन

King Richard Trailer Will Smith Stars as Williams Sisters Relentless Father
किंग रिचर्ड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विल स्मिथ को भारतीय दर्शकों ने अक्सर उन्हीं फिल्मों में पसंद किया है जिनमें या तो वह एक्शन करते दिखते हैं या फिर कॉमेडी। लेकिन, इंसानी जज्बात वाली उनकी फिल्में भी भारतीय दर्शकों ने खूब देखी हैं। हालांकि फिल्म ‘किंग रिचर्ड’ के ट्रेलर को लेकर इसकी प्रोडक्शन कंपनी की तरफ से भारत की मनोरंजन राजधानी मुंबई में कोई हलचल नहीं देखी गई है, लेकिन फिल्म का ट्रेलर सुबह से ही लोग व्हाट्सऐप और टेलीग्राम पर खूब शेयर कर रहे हैं।  ट्रेलर का लब्बोलुआब ये है कि रिचर्ड विलियम्स अपनी बेटियों को एक ऐसा जीवन देना चाहता है जो वह खुद नहीं जी पाया। फिल्म ‘किंग रिचर्ड’ का ट्रेलर कहता है कि ये फिल्म एक ऐसी सच्ची कहानी पर बनी है जो पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा बनेगी। और, ट्रेलर देखकर फिल्म के बारे में भी यही का जा सकता है।

यहां देखिए फिल्म ‘किंग रिचर्ड’ का ट्रेलर:
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed