कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की रिलेशनशिप को लेकर अक्सर चर्चाएं होती रहती हैं। हालांकि दोनों ने अपने गुमनाम रिश्ते को लेकर चुप्पी साध रखी है। बावजूद इसके दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किया गया है। इन्हीं अफवाहों के बीच यह रुमर्ड कपल एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर के बाहर दिखाई दीं कियारा आडवानी, सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म
दरअसल, कियारा आडवाणी को सिद्धार्थ मल्होत्रा के बांद्रा स्थित घर के बाहर देखा गया है। यहां तक कि सिद्दार्थ के घर के बाहर का उनका एक वीडियो भी वायरल हो रही है। इस वीडियो में कियारा कार की पिछली सीट पर सफेद रंग का टॉप और ट्राउजर पहने दिख रही हैं।
वीडियो में यह साफ दिख रहा है कि अचानक मीडिया का यूं पहुंच जाना और फोटोज खींचना उन्हें हैरान कर रहा है और वह नहीं चाहती कि उनकी वीडियो बनाई जाए। कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस को पहले ही उनके रिलेशन को लेकर शक था। लेकिन आए दिन दोनों को साथ देख उनका यह शक यकीन में बदल रहा है।
हाल ही में दोनों मालदीव ट्रिप पर भी साथ दिखाई दिए थे। इन तस्वीरों से ही कियारा और सिद्धार्थ के फैंस ने यह अंदाजा लगा लिया था कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि इनमें से एक भी तस्वीर ऐसी नहीं थी जिसमें दोनों साथ में नजर आए हों लेकिन वापस लौटते समय दोनों को एयरपोर्ट पर साथ स्पॉट किया गया था।
वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा आडवाणी फिल्म 'जुग जुग जियो' में वरुण धवन, अनिल कपूर और नीतू कपूर के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा दोनों पहली बार आने वाली मूवी 'शेरशाह' में साथ काम करते नजर आएंगे। इस मूवी में सिद्धार्थ मल्होत्रा परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा का रोल प्ले करेंगे। वहीं कियारा आडवाणी उनकी मंगेतर डिम्पल चीमा के रोल में नजर आएंगी।