फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kiara Advani Sidharth Malhotra return from Dubai vacation spotted at airport fans say get married

Sidharth-Kiara Video: दुबई में वैकेशन से लौटे कियारा-सिद्धार्थ, दोनों का वीडियो देख फैंस बोले- शादी कर लो

Tue, 02 Aug 2022 09:34 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 02 Aug 2022 09:34 PM IST
सार

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दुबई में छुट्टियां मनाकर मुंबई लौट चुके हैं। दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिस पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं।

विज्ञापन
Kiara Advani Sidharth Malhotra return from Dubai vacation spotted at airport fans say get married
सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बॉलीवुड के स्टार हैं, जिनका रिलेशनशिप चर्चा में बना हुआ है। दोनों ने अब तक अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है लेकिन दोनों अक्सर साथ नजर आते हैं। इन दिनों, कियारा और सिद्धार्थ दुबई छुट्टियां पर गए हुए थे। यहां पर अभिनेत्री ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपना 30वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था और अब दोनों मुंबई लौट चुके हैं। हाल ही में, दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट किया गया। इस मौके का एक वीडियो भी सामने आया है, जो खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

सोशल मीडिया पर कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा का जो वीडियो सामने आया है, उसमें दोनों मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों ने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ है और ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करते दिख रहे हैं। दोनों के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में कई लोगों ने सिद्धार्थ और कियारा को बेस्ट कपल बताया है और कुछ लोगों ने ये भी कहा है कि दोनों को अब शादी कर लेनी चाहिए।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के इस वीडियो पर एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'इन दोनों को साथ देखकर अलग ही खुशी मिलती है।' दूसरे फैन ने लिखा, 'सिड-कियारा की ट्विनिंग गेम।' इसी तरह कुछ फैन्स ने लिखा, 'बेस्ट कपल' और 'क्यूट कपल।' इसके अलावा, एक फैन ने कमेंट करते हुए दोनों से ये भी पूछा है कि क्या आप दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं?

विज्ञापन

बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कियारा को बेहद ही खूबसूरत अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी थी। अभिनेता ने इंटाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो साझा किया था। इसमें वह कियारा के साथ नजर आए थे। इसके साथ सिद्धार्थ ने एक प्यारा सा मैसेज भी लिखा है। सिद्धार्थ ने लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे 'की'!  चीयर्स, ऐसे और पल हमारे पास हों। ढेरा सारा प्यार और हग'। साझा किए गए वीडियो में देखने को मिला था कि सिद्धार्थ मल्होत्रा फोन चलाते हुए आ रहे हैं, उनके पीछे कियारा आती हैं। सिद्धार्थ कुछ कहते नजर आ रहे हैं, जिस पर कियारा जोर से हंसती नजर आई हैं।' सिड के मैसेज से साफ हो गया है कि वह कियारा को 'की' कहकर पुकारते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed