एक्टर-प्रोड्यूसर राघवेंद्र राजकुमार के बेटे युवा राजकुमार और श्रीदेवी भैरप्पा के वेडिंग रिसेप्शन फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए फोटोज में कपल के साथ साउथ के दिग्गज सेलेब्स भी नजर आ रहे हैं। स्टार्स में केजीएफ फेम यश के अलावा चिरंजीवी सहित अन्य सेलेब्स भी शामिल हैं।
2 of 6
युवा राजकुमार और श्रीदेवी
- फोटो : instagram
दोनों की शादी 27 मई 2019 को हुई है जबकि जुलाई 2018 में पिछले साल दोनों ने सगाई की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वेडिंग रिसेप्शन बेंगलुरु के पैलेस ग्राउंड में आयोजित हुआ था।
3 of 6
युवा राजकुमार और श्रीदेवी
- फोटो : instagram
बता दें कि शादी से पहले युवा श्रीदेवी को ही डेट कर रहे थे और सभी की सहमति के बाद अपनी गर्लफ्रेंड को ही उन्होंने अपनी पत्नी बना लिया है। रिसेप्शन के खास मौके पर कपल ने फोटोग्राफर्स के लिए कई शानदार पोज दिए।
4 of 6
युवा राजकुमार- श्रीदेवी के रिसेप्शन में चिरंजीवी
- फोटो : instagram
रिसेप्शन में चिरंजीवी और केजीएफ स्टार यश के अलावा रश्मिका मंदाना, शिवा राजकुमार भी नजर आए।
5 of 6
युवा राजकुमार और श्रीदेवी के रिसेप्शन में सेलेब
- फोटो : instagram
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक युवा राजकुमार का असली नाम गुरु है लेकिन अंकज्योतिष के चलते उनका नाम बदला गया। वहीं मनोरंजन जगत के लिए युवा को शिवन्ना और पुनीथ तैयार कर रहे हैं।