कर्नाटक के मांड्या शहर के कोडिदोड्डी गांव में रहने वाले 25 वर्षीय शख्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान रामकृष्ण के तौर पर हुई है और वह फिल्म 'केजीएफ' के अभिनेता यश और कर्नाटक के विपक्ष नेता सिद्धारमैया का बड़ा फैन था। आत्महत्या करने से पहले रामकृष्ण ने कन्नड़ भाषा में एक सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें उसने अपनी आखिरी इच्छा बताई है।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
सुसाइड नोट में रामकृष्ण ने लिखा, 'वह अपनी जिंदगी में असफल रहा है क्योंकि वह अपनी मां के लिए एक अच्छा बेटा, अपने बड़े भाई के लिए एक अच्छा भाई नहीं बन सका। यहां तक अपने प्यार का दिल जीतने में भी विफल रहा इसलिए, मेरे जीवन में हासिल करने के लिए कुछ नहीं बचा है। अब मैं अपनी जिंदगी समाप्त कर रहा हूं।' बता दें कि पुलिस मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
3 of 5
अभिनेता यश और सिद्धारमैया
- फोटो : Twitter
रामकृष्ण ने आगे लिखा, 'वह पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और एक्टर यश दोनों का बड़ा फैन है और वह चाहता था कि दोनों उसके अंतिम संस्कार में मौजूद हों। यह मेरी अंतिम इच्छा है।' इस घटना की खबर मिलते ही सिद्धारमैया ने कोडिदोड्डी गांव का दौरा किया और उसके अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
4 of 5
अभिनेता यश
- फोटो : Twitter
सिद्धारमैया ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि मैं उससे कभी मिला हूं, किन्तु ऐसे हालात में अपने फैंस से मिलना बहुत दुखद है। किसी को भी इतनी कम आयु में जीवन को खत्म नहीं करना चाहिए।' तो वहीं अभिनेता यश ने ट्वीट कर अपने फैन के निधन पर दुख जताया और लिखा, 'हम स्टार्स आपकी सीटी और तालियां सुनते हैं तथा जो प्यार आप हम पर बरसाते हैं, उसके लिए जीते हैं? मुझे आपसे यह आशा नहीं थी।'
5 of 5
अभिनेता यश
- फोटो : Twitter
अभिनेता यश के वर्क फ्रंट की बात करें तो अब वह फिल्म 'केजीएफ 2' में नजर आएंगे। निर्देशक प्रशांत नील द्वारा निर्देशित यह फिल्म 16 जुलाई को रिलीज होगी। इसके साथ ही फिल्म में संजय दत्त भी लीड रोल में होंगे।