साल 2018 में रिलीज हुई कन्नड़ फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 1' ने धमाल मचा दिया था। इस फिल्म की कहानी के साथ ही दर्शकों को एक्टर यश का एक्शन और एक्टिंग भी खूब पसंद आई थी। इसके बाद दर्शक लंबे समय से इस 'केजीएफ चैप्टर 2' का इंतजार कर रहे हैं। चैप्टर 2 में दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिलने वाला है क्योंकि इस बार बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त भी विलेन अधीरा की भूमिका में एक्टर यश को जबरदस्त टक्कर देते दिखाई देंगे। फिलहाल अब फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है और केजीएफ 2 रिलीज होने वाली है, हालांकि इससे पहले मेकर्स फिल्म का ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च करने वाले हैं और इसे फिल्म निर्माता करण जौहर होस्ट करेंगे।
KGF Chapter 2 Trailer: केजीएफ चैप्टर 2 के ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च को होस्ट करेंगे करण जौहर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केजीएफ चैप्टर 2 ट्रेलर और फिल्म रिलीज की तारीख-
फिल्म मेकर्स ने केजीएफ चैप्टर 2 (KGF Chapter 2) के ट्रेलर को लॉन्च करने के लिए 27 मार्च की घोषणा की है। इसके कुछ समय बाद ही 14 अप्रैल को केजीएफ 2 को भी सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया जाएगा। कन्नड़ भाषा में बनी इस फिल्म को हिंदी, तेलुगू, तमिल और मलयालम भाषा में डब किया गया है।
केजीएफ 2 के ट्रेलर लॉन्च को होस्ट करेंगे करण जौहर-
मेकर्स की तरफ से जानकारी दी गई है कि करण जौहर के केजीएफ चैप्टर 2 के ग्रैंड लॉन्च को होस्ट करने वाले हैं। फिल्म मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- भारतीय फिल्म इंडस्ट्री सबसे बड़े तख्तापलट का गवाह बनेगा जब करण जौहर केजीएफ चैप्टर 2 का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर लॉन्च इवेंट में होस्ट के रूप में कार्यभार संभालेंगे...क्या रॉकी भाई को मिलेगी उनकी दुनिया?
फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 में एक्टर यश और संजय दत्त के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन भी पॉलिटिशियन के रोल में नजर आने वाली हैं। बात करें फिल्म की कहानी की तो केजीएफ चैप्टर 2 वहीं से शुरु होगी जहां से पहला चैप्टर क्लोज हुआ था। फिल्म के आखिर में रॉकी अपनी मरती हुई मां से वादा करता है कि वो गरीबी में दम नहीं तोड़ेगा। इसलिए वह अपना सपना पूरा करना चाहता है। फिल्म में सोने की खदानों को लेकर यश यानी रॉकी और संजय दत्त यानी अधीरा में जबरदस्त टक्कर होगी।