फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विवादित फिल्म पर सरकार का फैसला हाईकोर्ट ने पलटा, IFFI में दिखाई जाएगी

Wed, 22 Nov 2017 07:23 AM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास Updated Wed, 22 Nov 2017 07:23 AM IST
विज्ञापन
kerala high court allows release of film sexy durga in iffi
Sexy Durga - फोटो : Facebook

फिल्म दर्शकों के लिए अच्छी खबर है। एक विवादित फिल्म पर सरकार के रोक के फैसले को केरल हाईकोर्ट ने बदल दिया है। कोर्ट के आदेश के बाद अब इस फिल्म की स्क्रीनिंग IFFI में की जाएगी।



पढ़ें: बदलना पड़ा 'सेक्सी दुर्गा' का नाम, डायरेक्टर ने सेंसर बोर्ड पर कुछ इस तरह निकाली भड़ास

kerala high court allows release of film sexy durga in iffi
सेक्सी दुर्गा फिल्म का पोस्टर

दरअसल, गोवा में चल रहे फिल्म फेस्टिवल में 'एस दुर्गा' की स्क्रीनिंग की जाएगी। भले ही केंद्र सरकार ने फिल्म पर रोक लगा दी थी लेकिन केरल हाईकोर्ट ने मंजूरी दे दी है। फिल्म के डायरेक्टर ने कोर्ट में सुनवाई के लिए याचिका दायर की थी। कोर्ट के फैसले के बाद निर्देशक सनल कुमार शशिधरन ने कहा, सिनेमा और लोकतंत्र की जीत हुई।

kerala high court allows release of film sexy durga in iffi
सेक्सी दुर्गा के ट्रेलर का एक दृश्य - फोटो : YouTube

IFFI फिल्म फेस्टिवल 20 से 28 नंवबर तक गोवा में चल रहा है। फेस्टिवल में फिल्म को दिखाया जाना था लेकिन सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 13 सदस्यीय ज्यूरी की सिफारिशों को नामंजूर कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kerala high court allows release of film sexy durga in iffi
सेक्सी दुर्गा के ट्रेलर का एक दृश्य - फोटो : YouTube

इस मौके पर फिल्म के निर्देशक सनल कुमार शशिधरन ने कहा था कि मंत्रालय लोकतांत्रिक व्यवहार करे ना कि तानाशाही। बता दें कि सरकार के फैसले के बाद ज्यूरी प्रमुख सुजॉय घोष ने पद से इस्तीफा दे दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed