हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की फिल्म 'केदारानाथ' का टीजर रिलीज किया गया। निर्देशक अभिषेक कपूर की यह फिल्म इसी साल 7 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म का टीजर देखने के बाद आप एक बात तो जरूर कहेंगे कि पहली ही फिल्म से सारा दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो गई हैं। सारा को पहली बार बिग स्क्रीन पर देख फैंस जितने उत्साहित हैं उससे ज्यादा उत्साहित हैं फिल्म के निर्देशक अभिषेक कपूर।
2 of 5
Abhishek kapoor
- फोटो : file photo
फिल्म के निर्देशक ने केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहीं सारा अली खान की जमकर तारीफ की है। अभिषेक सारा को लेकर काफी ज्यादा खुश है और उनको लेकर एक बड़ी बात बोली है। अभिषेक कपूर का कहना है कि वो काफी ज्यादा खुश है और सारा अली खान ने फिल्म के लिए काफी ज्यादा मेहनत की है और अपना बेस्ट दिया है। अब पहली ही फिल्म में बेटी की ऐसी तारीफ सुन सैफ अली खान और अमृता राव तो फूले नहीं समाएंगे।
3 of 5
kedarnath
- फोटो : screengrab from kedarnath teaser
अभिषेक के अलावा फैंस को भी फिल्म में सारा का देसी अंदाज काफी पसंद आ रहा है। ट्विटर पर जमकर उनकी तारीफ हो रही है। बता दें टीजर में सारा केदारनाथ आपदा से खुद को बचाने के लिए जद्दोजहद करती हैं तभी उन्हें सुशांत सिंह राजपूत मिलते हैं और यही से शुरू होती है दोनों की प्रेम कहानी। केदारनाथ के टीजर को अब तक 15 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
4 of 5
kedarnath
- फोटो : screengrab from kedarnath teaser
टीजर के बाद फैंस को फिल्म के ट्रेलर का बड़ी बेसब्री से इंतजार है। सुशांत सिंह और सारा अली खान की ये फिल्म इस साल 7 दिसंबर को सिनेमा घरों में रिलीज हो जाएगी। 'केदारनाथ' एक लव स्टोरी है, जो उत्तराखंड में आए बाढ़ के बैकग्राउंड पर बनी है। इस फिल्म को रॉनी स्क्रूवाला और प्रज्ञा कपूर मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।
5 of 5
kedarnath
- फोटो : screengrab from kedarnath teaser
फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड में हुई है। फिल्म शूटिंग के समय से ही विवादों में रही हैं। कभी सारा के खिलाफ नोटिस हो या फिर फिल्म के निर्माता-निर्देशक के बीच विवाद का मसला। फिल्म शुरुआत से ही सुर्खियां बटोरती आई है।