कटरीना कैफ और विक्की कौशल बी-टाउन की सबसे पॉपुलर जोड़ियों में से एक हैं। लेकिन दोनों बेहद ही प्राइवेट हैं। बहुत ही कम ऐसा होता है, जब कटरीना और विक्की सोशल मीडिया पर अपने निजी जीवन की तस्वीरें साझा करते हों। लेकिन जब वह ऐसा करते हैं, तो उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो जाती हैं। पिछले साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंधे कटरीना और विक्की ने आज सोशल मीडिया पर अपनी एक रोमांटिक तस्वीर फैंस के साथ साझा की है, जिसमें दोनों एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे हैं। कटरीना और विक्की यह तस्वीर तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है।
2 of 4
विक्की कौशल,कटरीना कैफ
- फोटो : Instagram
दरअसल, कटरीना कैफ ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर विक्की के साथ एक फोटो शेयर की है। सामने आई तस्वीर में दोनों समंदर के सामने वाली अपनी बालकनी में खड़े हुए है और एक दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। तस्वीर देखकर साफ पता लग रहा है कि दोनों ढलते सूरज के साथ एक खूबसूरत शाम का मजा ले रहे हैं। फोटो साझा करते हुए कटरीना ने किसी तरह का कोई कैप्शन नहीं लिखा है। लेकिन फिर एक बार इस तस्वीर में दोनों एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार करते नजर आ रही है।
3 of 4
कटरीना कैफ विक्की कौशल
- फोटो : insta
विक्की और कैटरीना अपनी शादी के बाद जुहू में अपने इस नए घर में शिफ्ट हुए हैं। उनका अपार्टमेंट उसी बिल्डिंग में है, जिसमें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा रहते हैं। आपको बता दें कटरीना और विक्की पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर भी करते नजर आएंगे। हालांकि यह किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि एक एड के लिए ऐसा करने वाले हैं। दोनों के फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर कुछ ही दिन पहले वायरल हुई थीं, जिसमें वह अलग-अलग अंदाज में पोज देते नजर आ रहे थे।

4 of 4
कटरीना कैफ और विक्की कौशल
- फोटो : Instagram
पिछले दिनों कॉफी विद करण के सातवें सीजन में पहली बार कटरीना कैफ ने विक्की संग अपने रिश्ते पर खुलकर बात की थी। कटरीना ने बताया था कि वह विक्की से पहली बार जोया अख्तर की पार्टी में मिली थीं और तभी से वह उन्हें पसंद करने लगी थीं। अपने दिल में जगती फीलिंग्स कटरीना ने जोया को बताई थी, जिसके बाद जोया ने उनकी मदद भी की थी। गौरतलब है कटरीना जल्द ही फिल्म 'फोन भूत' में नजर आने वाली हैं। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में वह सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ स्क्रीन साझा करती दिखेंगी। 'फोन भूत' 7 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।