रोहित शेट्टी की निर्देशन में बनी फिल्म सूर्यवंशी जल्द रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं। इन दोनों के अलावा फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह भी नजर आएंगे। इन दिनों रोहित शेट्टी अपनी फिल्म को प्रमोट करने में लगे हैं। रविवार को अचानक सोशल मीडिया पर ‘शेम ऑन यू रोहित शेट्टी’ ट्रेंड करने लगा। इसकी वजह रोहित शेट्टी का एक हालिया बयान था जो उन्होंने कटरीना को लेकर दिया था।
2 of 4
रोहित शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल रोहित शेट्टी से एक इंटरव्यू में पूछा गया था कि जब आप तीन सुपरस्टार्स को एक साथ शूट कर रहे थे तो सबसे ज्यादा ध्यान आपका किस पर था? इस पर उन्होंने जवाब दिया कि जाहिर सी बात है तीनों के ऊपर, आपको वो टेक तीन बार देखना पड़ेगा। ब्लास्ट वाले सीन में कटरीना भी हैं। रोहित ने बताया, 'अगर आप ध्यान से देखेंगे तो आप पता चलेगा कि उस सीन में कटरीना पलकें झपका रही हैं। चौथे टेक के बाद कटरीना ने मेरे पास आकर कहा कि क्या हम एक और टेक ले सकते हैं?इसपर मैंने कटरीना से कहा, मैं तुम्हें बहुत ईमानदारी से बता रहा हूं कि तीन सुपरस्टार तुम्हारे सामने चल रहे हैं, बैकग्राउंड में ब्लास्ट हो रहा है, कोई तुम्हें नोटिस नहीं करेगा और मैंने वही शॉट रखा। प्रोमो में देखा जा सकता है कि उनकी आंखझपक रही है लेकिन कौन देखेगा?'
3 of 4
katrina kaif
- फोटो : instagram
अपने इस बयान के बाद जब रोहित बुरी तरह से ट्रोल हो गए तो इसपर कटरीना कैफ सामने आईं और उन्होंने रोहित शेट्टी का बचाव किया। कटरीना ने कहा, 'प्रिय मित्रों और शुभचिंतकों ... मैं आमतौर पर मीडिया रिपोर्ट या लेखों पर टिप्पणी नहीं करती ... लेकिन इस मामले में, मुझे लगता है कि रोहित सर द्वारा की गई टिप्पणी को पूरी तरह से गलत समझा गया। मैं उस टिप्पणी की बात कर रही हूं जिसमें बताया गया था कि रोहित शेट्टी ने कहा है, कोई भी मुझे फ्रेम में नहीं देखेगा, क्योंकि वहां तीन लड़के हैं और एक विस्फोट हो रहा है।'
4 of 4
katrina kaif
- फोटो : instagram
कटरीना ने आगे कहा, 'ये वो नहीं है जो कहा गया था। मैंने शॉट में ब्लिंक किया था। रोहित सर ने कहा, फ्रेम में चार लोग एक साथ हैं और एक बम विस्फोट भी हो रहा है, कोई भी आपको नोटिस नहीं करेगा। मेरी रोहित सर के साथ बहुत गहरी दोस्ती है। यह पूरी तरह से संदर्भ से बाहर ले जाया गया है ... आशा है कि आप सभी का दिन शानदार रहेगा।'
सिद्धार्थ शुक्ला से प्यार कर परेशान हैं शहनाज गिल, कहा- 'मैं उससे प्यार करती हूं, क्या करूं मैं'