इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'भारत' को लेकर चर्चा में छाईं एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने बोनी कपूर की बेटी और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की ड्रेस को लेकर चिंता जाहिर की है। ये बात कटरीना ने एक्ट्रेस नेहा धूपिया के चैट शो BFFs With Vogue में बोली है। कटरीना के इस खुलासे की काफी चर्चा में हो रही है।
कटरीना कैफ ने जाह्नवी की शॉर्ट ड्रेस पर बोली बड़ी बात, कहा 'मुझे होती है उनकी चिंता'
शो में नेहा धूपिया ने कटरीना से पूछा कि उन्हें किस सेलिब्रिटी का जिम लुक ओवर द टॉप लगता है ? इस पर कटरीना ने जाह्नवी का नाम लिया। उन्होंने कहा कि उन्हें जाह्नवी का लुक ओवर द टॉप नहीं लगता है लेकिन उन्हें जाह्नवी के बहुत ज्यादा छोटे शॉर्ट्स को लेकर चिंता है।
A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia) on
कटरीना ने आगे कहा है कि, 'जाह्नवी मेरे ही जिम में आती हैं और अक्सर हम दोनों जिम में साथ होते हैं। मैं उसके शॉर्ट्स को लेकर चिंता करने लगती हूं।' गौरतलब है कि जाह्नवी कपूर अक्सर जिम के बाहर शॉर्ट्स लुक में नजर आती हैं।
बात करें कटरीना कैफ की फिल्म भारत की तो इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान सहित दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ, सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। सलमान और कटरीना इन दिनों फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन भी कर रहे हैं। फिल्म भारत 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।