कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर भूल भुलैया 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। दर्शकों को एक बार फिर बड़ी संख्या में सिनेमाघरों तक लाने में इस हॉरर कॉमेडी की सफलता का अहम योगदान रहा है। कार्तिक की ये फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है। दर्शक इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के अभिनय की खूब तारीफ कर रहे हैं। फिल्म की सुपर सफलता के साथ ही अभिनेता कार्तिक आर्यन ने रिलीज के बाद भी प्रचार का सिलसिला जारी रखा है। हाल ही में कार्तिक आर्यन प्रमोशन के लिए कोलकाता पहुंचे। अभिनेता हावड़ा ब्रिज पर रुककर एक टैक्सी पर चढ़ गए।
Bhool Bhulaiyaa 2: कोलकाता पहुंचे कार्तिक आर्यन, पीली टैक्सी पर चढ़कर कहा- 'आमी जे तोमार'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Sun, 29 May 2022 10:22 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन