जान्हवी कपूर ने शुक्रवार को अपना 23वां जन्मदिन मनाया था। साल 2018 में फिल्म धड़क से डेब्यू करने वाली जान्हवी ने अबतक सिर्फ एक ही फिल्म की है लेकिन उनकी पहचान किसी बड़े स्टार से कम नहीं है। जन्मदिन पर जान्हवी ने मीडिया के साथ केक काटा। इस खास मौके पर उन्हें कई बड़े स्टार्स से शुभकामनाएं दीं। लेकिन इसमें कार्तिक आर्यन ने उन्हें खास अंदाज में विश किया। उन्होंने जान्हवी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक खास कैम्पेन की भी शुरुआत की।
जान्हवी के जन्मदिन पर दिखा कोरोनावायरस का खौफ, बर्थडे विश के साथ कार्तिक ने शुरू किया ये खास कैम्पेन
कार्तिक ने जान्हवी के जन्मदिन पर जो कैम्पेन शुरू किया उसका सीधा संबंध कोरोनावायरस से है। दरअसल भारत में अबतक 31 लोगों में कोरोनावायरस की पुष्टि हो चुकी है। बॉलीवुड स्टार्स में इस खौफ साफ नजर आ रहा है। इस बात को ध्यान में रखते हुए कार्तिक ने इस वायरस के असर से बचने के लिए इस कैम्पेन को शुरु किया। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक खास संदेश के जरिए इसकी शुरुआत की।
View this post on Instagram
A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on
हाल ही में जान्हवी ने नेपोटिज्म का आरोप लगाने वालों पर बात की थी। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू मेें जान्हवी ने कहा, 'मैं मना नहीं करती कि नेपोटिज्म नहीं है। यह एक सच्चाई है और केवल हमारी इंडस्ट्री में ही नहीं है बल्कि हर इंडस्ट्री में नेपोटिज्म है। मुझे उम्मीद है कि मेरे काम से लोगों का मुंह बंद हो जाएगा।'