फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karthikeya 2: बॉक्स ऑफिस के किंग बने निखिल सिद्धार्थ, 15वें दिन 'कार्तिकेय 2' का ढाई गुना बढ़ा कलेक्शन

Sat, 27 Aug 2022 10:43 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 27 Aug 2022 10:43 PM IST
विज्ञापन
Karthikeya 2 Box Office Collection Day 15 Nikhil Siddhartha Anupam Kher
कार्तिकेय 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

साल 2022 में साउथ की एक और फिल्म इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा रही है। इस तेलुगू फिल्म का नाम 'कार्तिकेय 2' है। टिकट खिड़की पर यह फिल्म लगातार कमाल दिखा रही है। फिल्म को रिलीज हुए 15 दिन हो चुके हैं लेकिन अभी भी इस फिल्म की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। 

Karthikeya 2 Box Office Collection Day 15 Nikhil Siddhartha Anupam Kher
कार्तिकेय 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
15वें दिन की धांसू कमाई

निखिल सिद्धार्थ अभिनीत यह फिल्म अभी भी लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। यही वजह है कि फिल्म के कलेक्शन में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। बता दें कि इस फिल्म की कमाई में शनिवार को एक बार फिर उछाल देखने को मिला। वीकएंड होने की वजह से फिल्म के कलेक्शन में 250 फीसदी से ज्यादा का इजाफा देखने को मिला। 15 वें दिन के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने शनिवार को कुल 3.50 करोड़ की कमाई कर ली है।

Karthikeya 2 Box Office Collection Day 15 Nikhil Siddhartha Anupam Kher
कार्तिकेय 2 - फोटो : सोशल मीडिया
अब तक हुआ इतना कलेक्शन

इससे पहले फिल्म ने 14वें दिन यानी शुक्रवार को को 1.38  करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म ने तेलुगू भाषा में 67 लाख और हिंदी में 71 लाख का कलेक्शन किया था। वहीं, 13वेंं दिन भी फिल्म का कलेक्शन भी लगभग इसी आंकड़े  के बराबर रहा था। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन अब 66.65 करोड़ हो गया है। फिल्म के बिजनेस को देखकर माना जा रहा है कि 16वें दिन रविवार की वजह से कार्तिकेय 2 की कमाई में और उछाल देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karthikeya 2 Box Office Collection Day 15 Nikhil Siddhartha Anupam Kher
कार्तिकेय 2 - फोटो : सोशल मीडिया
जमकर हो रही तारीफ

गौरतलब है कि फिल्म में निखिल के अलावा अनुपमा परमेश्वरन, अनुपम खेर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस फिल्म का निर्देशन चंदू मोंदेती ने किया है। यह फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई 'कार्तिकेय' का दूसरा भाग है। इस फिल्म को केवल दर्शकों की ही नहीं बल्कि समीक्षकों की भी सराहना मिली है। लोगों के साथ सेलेब्स भी इस फिल्म की खुलकर तारीफ  कर चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed