हाल ही में करिश्मा कपूर के एक्स हस्बेंड संजय कपूर ने अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया सचदेव से गुपचुप तीसरी शादी कर ली है। संजय के बाद अब करिश्मा कपूर के घर से भी बड़ी खुशखबरी आ रही है। खबर ये है कि करिश्मा भी जल्द शादी कर सकती हैं।
संजय कपूर की शादी के बाद करिश्मा के घर से भी आई बड़ी खुशखबरी
दरअसल, करिश्मा के ब्वॉयफ्रेंड संदीप तोशनीवाल के तलाक का केस लंबे समय से लटका हुआ था। लेकिन स्पॉटब्वॉय की खबर के अनुसार, संदीप की पत्नी डॉ अश्रिता ने तलाक देने के लिए हामी भर दी है।
ये भ्ाी पढ़ें- कैमरामैन को हुआ ब्रेन हैमरेज, सलमान खान ने एक लाख रुपए देकर बचाई जान
संजय कपूर की शादी के बाद करिश्मा के घर से भी आई बड़ी खुशखबरी
कुछ समय पहले तक अश्रिता अपने पति को तलाक देने के लिए राजी नहीं थी। इस वजह करिश्मा और संदीप शादी नहीं कर पा रहे थे। खबरों की मानें तो अश्रिता का अचानक लिया गया ये फैसला काफी चौंकाने वाला है। बता दें कि संदीप ने अश्रिता पर पागल होने का आरोप लगाया था।
ये भ्ाी पढ़ें- इस वजह से अपनी हीरोइनों को 'किस' नहीं करते हैं सलमान खान, आपने गौर किया क्या
संजय कपूर की शादी के बाद करिश्मा के घर से भी आई बड़ी खुशखबरी
अश्रिता बात को आगे नहीं बढ़ाना चाह रही थीं। क्योंकि वो समझ गई हैं कि अब संदीप उनके पास वापस कभी नहीं लौटेंगे। खबर के अनुसार, इस तलाक में संदीप अश्रिता को 2 करोड़ और उनकी दोनों बेटियों को 3-3 करोड़ रुपए एलिमनी देंगे।
ये भ्ाी पढ़ें- पहले बाप और फिर उनके बेटे के साथ इन हीरोइनों ने किया रोमांस, जानें अब कहां हैं ये
संजय कपूर की शादी के बाद करिश्मा के घर से भी आई बड़ी खुशखबरी
बच्चियों की कस्टडी अश्रिता के पास रहेगी। इसके अलावा अश्रिता ने संदीप से 8 लाख रुपए हर महीने का भत्ता मांगा है। साथ ही दिल्ली में रहने के लिए एक फ्लैट की भी मांग की है। बता दें कि दोनों की शादी साल 2003 में हुई थी। वहीं करिश्मा ने भी संजय से 2003 में शादी की थी और 2016 में दोनों का तलाक हो गया।