फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करिश्मा कपूर के पोस्ट पर यूजर ने सलमान खान की पैंट का उड़ाया मजाक, पूछा- जींस पहना है या प्लाजो

Sun, 25 Apr 2021 10:47 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Sun, 25 Apr 2021 10:47 AM IST
विज्ञापन
karishma kapoor shared throwback photo with Salman Khan and Sachin Tendulkar from Andaz Apna Apna film set
सलमान, करिश्मा, सचिन - फोटो : Insatagram- @therealkarismakapoor

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का शनिवार को जन्मदिन था। इस मौके पर खेल और बॉलीवुड जगत से जुड़े तमाम लोगोंं ने उन्हें बधाई व शुभकामना संदेश भेजा। इस दौरान बॉलीवुड की लोलो यानी करिश्मा कपूर ने भी सचिन को उनके जन्मदिन की बधाई दी। बता दें कि करिश्मा फिल्मी पर्दे से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी कोई भी पोस्ट चंद सेकंड में वायरल हो जाती है। करिश्मा की हालिया पोस्ट की गई तस्वीर खूब देखी जा रही है।

karishma kapoor shared throwback photo with Salman Khan and Sachin Tendulkar from Andaz Apna Apna film set
करिश्मा कपूर - फोटो : instagram

दरअसल, करिश्मा ने सचिन के जन्मदिन पर उनको बधाई देने के लिए अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। इसमें करिश्मा कपूर, सलमान खान और सचिन तेंदुलकर एक साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर ब्लैक एंड व्हाइट है, जिसमें तीनों ही काफी यंग दिख रहे हैं। ये तस्वीर फिल्म 'अंदाज अपना अपना' के सेट की है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Karisma Kapoor (@therealkarismakapoor)

 

karishma kapoor shared throwback photo with Salman Khan and Sachin Tendulkar from Andaz Apna Apna film set
अंदाज अपना अपना - फोटो : twitter

वहीं, तस्वीर के साथ करिश्मा ने पुराने दिनों को याद करते हुए कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा कि 'कितनी अद्भुत यादें हैं 'अंदाज अपना अपना' के मुहूर्त की। वक्त वाकई कितनी जल्दी गुजर जाता है। हैप्पी बर्थडे सचिन तेंदुलकर।' करिश्मा के इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, तस्वीर में सबका लुक हैरान कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
karishma kapoor shared throwback photo with Salman Khan and Sachin Tendulkar from Andaz Apna Apna film set
सलमान खान - फोटो : Insatagram

फोटो देखकर फैंस सबसे ज्यादा हैरान सलमान खान को लेकर हैं। इस पोस्ट पर सलमान को लेकर अधिक प्रतिक्रिया मिल रही है। यूजर्स सलमान की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ उनकी ढीली पैंट पर मजाक करते दिख रहे हैं। एक यूजर ने पूछ ही डाला कि सलमान ने जो पहना है वो जींस है या प्लाजो।

विज्ञापन
karishma kapoor shared throwback photo with Salman Khan and Sachin Tendulkar from Andaz Apna Apna film set
सचिन तेंदुलकर - फोटो : instagram/sachin tendulkar

बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने इस बार 48वां जन्मदिन मनाया है। अपने इस जन्मदिन पर उन्होंने कोरोना से रिकवर हुए लोगों से प्लाजमा डोनेट करने की अपील की है। वहीं, कुछ दिन पहले सचिन भी कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। डॉक्टर की देखभाल के बाद वह अब ठीक हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed