{"_id":"657939a00c648652d1018f7c","slug":"ronit-roy-reveals-that-he-was-not-producer-first-choice-for-role-of-bhairav-singh-in-udaan-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ronit Roy: 'उड़ान' में भैरव सिंह की भूमिका के लिए रोनित नहीं थे निर्माता की पहली पसंद, अभिनेता ने किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ronit Roy: 'उड़ान' में भैरव सिंह की भूमिका के लिए रोनित नहीं थे निर्माता की पहली पसंद, अभिनेता ने किया खुलासा
Wed, 13 Dec 2023 10:27 AM IST
यशी पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: यशी पाल
Updated Wed, 13 Dec 2023 10:27 AM IST
विज्ञापन
रोनित रॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोनित रॉय इंडस्ट्री के मशहूर कलाकारों में से एक हैं। अभिनेता ने टेलीविजन से लेकर फिल्मी जगत दोनों में काफी नाम कमाया है। रोनित रॉय हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'फर्रे' में नजर आ आए थे। इस फिल्म से सलमान खान की भतीजी अलीजेह अग्निहोत्री ने बॉलीवुड डेब्यू किया है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में रोनित ने खुलासा किया कि 'उड़ान' में भैरव सिंह की भूमिका के लिए वे पहली पसंद नहीं थे। शुरुआत में राम कपूर को इस किरदार के लिए चुना गया था।
राम कपूर थे निर्माता की पहली पसंद
एक बातचीत के दौरान रोनित रॉय ने कहा कि निर्माता विक्रमादित्य मोटवानी को शुरू में भैरव सिंह की भूमिका के लिए उनमें कुछ खास नजर नहीं आया था। वे इस किरदार के लिए निर्माता की पहली पसंद नहीं थे। उनको जिमी की भूमिका के लिए चुना गया, जिसे शुरू में किसी अन्य अभिनेता को सौंपा गया था। हालांकि, जब जिमी के लिए चुने गए अभिनेता ने इस किरदार को करने से मना कर दिया, तो रोनित को उस भूमिका के लिए वापस बुलाया गया।
यह भी पढ़ें: Fighter: 'फाइटर' को लेकर आया नया अपडेट, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना
विज्ञापन
ऐसे मिला भैरव सिंह का किरदार
अभिनेता ने आगे बताया कि भैरव सिंह के किरदार के लिए जिसे कास्ट किया गया था, वे भी पीछे हट गए। इसके बाद बदलावों को लेकर अनुराग और विक्रम दोनों ने आपस में बात की। उन्होंने कहा, 'मेरे सुबह 4 बजे शूटिंग से घर लौटने के बाद करीब 7:30 बजे उनकी पत्नी ने बताया कि अनुराग बाहर इंतजार कर रहे हैं। अनुराग ने कहा कि रोनित तुम भैरव सिंह का किरदार निभाने के लिए तैयार हो? मैंने इस किरदार को निभाने के लिए हां कर दी। जबकि बाद में राम कपूर को जिमी का किरदार निभाने के लिए लाया गया।'
रोनित रॉय का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो रोनित रॉय अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर अपकमिंग फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में नजर आने वाले हैं। फिल्म अगले साल ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा रोनित इस साल रिलीज हुई कार्तिक आर्यन की फिल्म 'शहजादा' में उनके पिता के किरदार में नजर आए थे। इसके बाद उन्हें आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर की क्राइम थ्रिलर फिल्म 'गुमराह' और शाहिद कपूर की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'ब्लडी डैडी' में देखा गया था।
यह भी पढ़ें: Andre Braugher: एमी विजेता स्टार आंद्रे ब्रूघेर का निधन, 61 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा