रक्षा बंधन का पर्व अक्षय कुमार ने जहां अपनी बहन को एक फिल्म का प्रजेंटर बनाकर मनाया वहीं करीना कपूर ये रक्षा बंधन मनाने अपने मायके जा पहुंचीं। उन्होंने अपने चचेरे भाई रणबीर कपूर और दूसरे लोगों के साथ रक्षा बंधन पर साथ खाना खाया और अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इनकी तस्वीरें भी साझा कीं। हालांकि, करिश्मा कपूर किसी वजह से मायके नहीं पहुंच सकी।
करीना ने रणबीर और दूसरे भाइयों के साथ मनाया रक्षाबंधन पर्व, ये रही फैमिली गेटटुगेदर की तस्वीरें
करीना कपूर खान ने एक फोटो साझा करते हुए इस परिवार मिलन समारोह की झलकी अपने चाहने वालों के साथ भी साझा की। फिल्म में दो महिलाएं कपूर परिवार का फिलहाल आधिकारिक हिस्सा न होने के बावजूद भी मौजूद दिखीं।
Family lunch ❤️❤️ Miss you Lolo ❤️❤️
A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on
इनमें से पहली तो आलिया भट्ट हैं जो रणबीर कपूर के साथ लिव इन रिलेशनशिप में हैं और कहा जाता है कि दोनों जल्द शादी भी करने वाले हैं। दूसरी चौंकाने वाली मौजूदगी इस फोटो में अभिनेत्री तारा सुतारिया की दिखी जो रणबीर कपूर की बुआ रीमा के बेटे आदर जैन की करीबी दोस्त हैं।
करीना कपूर इस फोटो में अपने पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर का साथ दिख रही हैं। रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर और बहन ऋद्धिमा कपूर साहनी भी इस परिवार मिलन समारोह में शामिल होने आईं।