करीना कपूर आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर करीना अपने पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ पटौदी पहुंच गई हैं। करीना ने अपने से 10 साल बड़े सैफ से साल 2012 में शादी रचाई थी। उस वक्त ये बात काफी शॉकिंग थी क्योंकि इससे पहले करीना, शाहिद कपूर के डेट कर रही थीं। आखिर ऐसा क्या हुआ था कि शाहिद और करीना के रिश्ते में दरार आ गई?
2 of 5
amrita rao
- फोटो : Twitter
शाहिद कपूर और करीना के ब्रेकअप की वजह कई लोगों ने अमृता राव को माना। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 'विवाह' के दौरान शाहिद और अमृता राव एक-दूसरे के नजदीक आ गए थे और इसी वजह से करीना और शाहिद के बीच मनमुटाव हो गया। 'विवाह' 2006 में आई थी और उस वक्त शाहिद और करीना का अफेयर चरम पर था, लेकिन अमृता और शाहिद के लिंकअप की खबरों ने दोनों के अफेयर को खत्म कर दिया।
3 of 5
Kareena Kapoor and Shahid Kapoor
- फोटो : social media
लेकिन इस बात को भी कई लोगों ने सिरे से नकार दिया। कुछ ने इस ब्रेकअप के पीछे कोई और वजह बताई। ये बात तब और पुख्ता हो गई जब नेहा धूपिया के चैट शो शाहिद ने इशारों में करीना कपूर पर धोखा देने का आरोप लगाया।
नेहा धूपिया के शो में जब नेहा ने शाहिद से पूछा कि क्या वो किसी को- स्टार्स के प्यार में पड़े हैं? इस पर शाहिद ने कहा था, 'मैं दो बार अपने को-स्टार्स से प्यार कर बैठा था। जिनमें से एक तो आज बहुत ही पॉपुलर हैं लेकिन उन्होंने मुझे धोखा दिया था।' शाहिद के इस जवाब से शक की सुई करीना कपूर खान पर आकर टिक गई थी।
5 of 5
bobby deol kareena kapoor shahid kapoor
करीना कपूर की शादी के 3 साल बाद 7 जुलाई 2015 को शाहिद कपूर ने दिल्ली की रहने वाली मीरा राजपूत से शादी कर ली थी। शादी के समय शाहिद की उम्र 34 साल थी जबकि मीरा 21 साल। फिलहाल अब शाहिद और करीना अपना खुशहाल वैवाहिक जीवन बिता रहे हैं।