एक समय था जब करण जौहर की रोमांटिक फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती थी। उनकी फिल्मों में अधिकतर शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी नजर आती थी। करण जौहर ने बड़े पर्दे पर दिलवाले दुलहनियां ले जाएंगे, कभी खुशी कभी गम और कुछ-कुछ होता है जैसी कई सफल फिल्में दी हैं। करण जौहर की फिल्म ‘कुछ-कुछ होता है’ एक ऐसी फिल्म थी जिसको दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। इस फिल्म ने लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
किस्सा: करण जौहर की इस फिल्म को देखकर भड़क गई थीं शबाना आजमी, फोन करके सुनाई थी खरी-खोटी
फिल्म देखकर भौचक्की रह गई थीं शबाना आजमी
करण जौहर ने साल 2019 में मेलबर्न में आयोजित हुए इंडियन फिल्म फेस्टिवल में शबाना आजमी को लेकर इस बात का खुलासा करते हुए बताया कि, ‘कुछ कुछ होता है’ को गलत समझा गया था। इस फिल्म को शबाना आजमी ने यूके में फिल्म देखी थी और फिल्म को देखने के बाद उन्होंने मुझे फोन किया था। शबाना आजमी ने कहा कि वो इस फिल्म को देखने के बाद हैरान रह गई थीं।
इस वजह से भड़की थीं शबाना आजमी
करण जौहर ने आगे बताया, ‘शबाना जी ने मुझे फोन किया और मुझसे पूछा कि ये फिल्म में तुमने क्या दिखाया है। अगर लड़की के बाल छोटे हैं तो वो सुंदर नहीं है। उसके बाल लंबे हुए तो वो सुंदर हो गई। ये क्या है। उन्होंने मुझे सुनाया और मुझसे पूछा तुम्हारा इसके बारे में क्या कहना है? इसके बाद मैंने उनसे माफी मांगी। उन्होंने मुझसे कहा, ‘तुम बस यही कहना चाहते हो।’ मैंने कहा हां, क्योंकि मैं जानता हूं कि आप सही हो’।
शाहरुख खान ने की थी आलोचना
शाहरुख खान की इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था। हालांकि खुद शाहरुख ने इस किरदार की आलोचना की थी। फिल्म में राहुल का किरदार शाहरुख खान ने अदा किया था। इस किरदार को काफी पसंद भी किया गया था, हालांकि बाद में खुद शाहरुख खान ने ही इसकी आलोचना की थी। करण जौहर ने कहा, ‘शाहरुख का किरदार बहुत ही कनफ्यूज था और उसे पता नहीं था वो क्या चाहता था।
कुछ-कुछ होता है में नहीं था लॉजिक
करण जौहर ने इस बारे में बातचीत करते हुए आगे कहा, ‘जो कुछ भी हुआ था वो इसलिए, क्योंकि लोग उसे धकेल रहे थे। उसके आकर्षण, उसके बड़े दिल और शाहरुख खान के व्यक्तिगत करिश्मे ने ही उस किरदार को सबसे खास बना दिया था’। करण जौहर ने अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा ‘कुछ कुछ होता है’ में कोई लॉजिक नहीं था’।