करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को हर तरफ से पॉजिटिव रिव्यू मिले थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ से अधिक का कारोबार किया था। दर्शकों को फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी काफी पसंद आई थी। हालांकि, कुछ लोगों ने फिल्म की आलोचना भी की थी।
Gadar 2 Vs Jawan: कौन बनेगा बॉलीवुड का फास्टेस्ट चैंपियन नंबर वन, ‘जवान’ की रेस से ‘गदर 2’ को खतरा!
2 of 5
करण जौहर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म को मिली सफलता के बीच अब करण जौहर ने एक बड़ा खुलासा किया है। अनुपमा चोपड़ा को दिए एक इंटरव्यू में करण ने माना है कि उन्होंने फिल्म के लिए दो फिल्ममेकर्स को कॉपी किया है। निर्देशक ने खुलासा किया कि फिल्म में उन्होंने संजय लीला भंसाली और दिवंगत यश चोपड़ा दोनों की नकल की।
3 of 5
करण जौहर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में सेट का दृश्य डिजाइन संजय लीला भंसाली की फिल्मों के मनोरम एस्थेटिक्स से काफी प्रभावित था। करण ने आगे कहा कि यह उनकी रचना नहीं है। यह वास्तव में संजय लीला भंसाली की उत्कृष्ट कलात्मक दृष्टि का प्रतीक है।
4 of 5
करण जौहर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बातचीत में करण जौहर ने बताया कि उन्होंने फिल्म के लिए यश चोपड़ा के एक गाने से भी प्रेरणा ली है। वह संभवतः सारेगामा कारवां मेडले की ओर इशारा कर रहे थे, जिसमें रणवीर और आलिया ने धर्मेंद्र और शबाना आजमी के साथ मिलकर कई सदाबहार पुराने गीतों को ट्रिब्यूट दिया था, जिनमें यश चोपड़ा की क्लासिक फिल्मों के कई गाने भी शामिल थे।
5 of 5
करण जौहर
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में जया बच्चन, शबाना आजमी और धर्मेंद्र जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ बंगाली अभिनेता चुन्नी गांगुली और तोता रॉय चौधरी भी हैं। लंबे समय से फ्लॉप देने वाले रणवीर सिंह ने इस फिल्म से वापसी करने में कामयाबी हासिल की है। बता दें कि फिल्म ऐ दिल है मुश्किल के कई साल के बाद करण जौहर की बतौर निर्देशक यह फिल्म आई थी।
TV Celebs: महामारी के बाद भी इन सितारों को नहीं मिल रहा मनचाहा वेतन, किसी का छलका दर्द तो किसी ने दिया समर्थन