{"_id":"5d6371848ebc3e01366291fd","slug":"kapil-sharma-show-prabhas-and-shraddha-kapoor-do-you-know-his-full-name","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कपिल के शो में प्रभास का पूरा नाम सुन दर्शक भी रह गए हैरान, आप भी नहीं जानते होंगे अब तक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कपिल के शो में प्रभास का पूरा नाम सुन दर्शक भी रह गए हैरान, आप भी नहीं जानते होंगे अब तक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 26 Aug 2019 11:35 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रभास, श्रद्धा, कपिल
- फोटो : सोनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बाहुबली फेम अभिनेता प्रभास और श्रद्धा कपूर कपिल शर्मा के शो में पहुंचे। रविवार रात प्रसारित हुए इस एपिसोड में प्रभास ने अपनी जिंदगी के कई राज खोले। शो में कपिल शर्मा ने प्रभास और श्रद्धा का जोरदार तरीके से स्वागगत किया।
2 of 5
द कपिल शर्मा शो में साहो की कास्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
कपिल ने प्रभास का पूरा नाम लेकर उन्हें स्टेज पर आमंत्रित किया। प्रभास का पूरा नाम सुनकर वहां मौजूद लोगों के साथ टीवी पर देख रहे दर्शक भी चौक गए होंगे क्योंकि इससे पहले बहुत ही कम लोग प्रभास का पूरा नाम जानते होंगे।
3 of 5
द कपिल शर्मा शो में साहो की कास्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
कपिल ने कहा कि स्वागत करिए वेंकटेश सत्यनारायण प्रभास राजू उप्पलपत्ति का। कपिल आगे कहते हैं कि ये 5 लोगों का नाम नहीं है बल्कि ये एक ही आदमी का नाम है क्योंकि ये एक आदमी ही 5 स्टार्स के बराबर है। प्रभास का पूरा नाम सुन वहां मौजूद दर्शक उन्हें चीयर करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
साहो
- फोटो : सोशल मीडिया
शो में कपिल ने दर्शकों से कहा कि अगर वो प्रभास का पूरा नाम ले लेते हैं तो उन्हें गिफ्ट दिया जाएगा। जिसके बाद एक ने सही जवाब दिया। फिल्म साहो के बारे में बात करते हुए प्रभास ने खुलासा किया कि कि इस फिल्म का बजट 350 करोड़ है। कपिल प्रभास से पूछते हैं कि 'हमने ऐसा सुना है आपको 5000 से ज्यादा लड़कियों के शादी के प्रपोजल मिल चुके हैं।' इस सवाल पर प्रभास ने कहा कि 'मुझे इस बारे में नहीं पता है शायद यह अफवाह है।'
शो में प्रभास और श्रद्धा कपूर के साथ नील नितिन मुकेश भी पहुंचे थे। उन्होंने बाद में एंट्री की। साहो के बारे में बात करें तो यह 30 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसे सुजीत ने निर्देशित किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।