पिछले कुछ समय से लगातार विवादों में चल रहे कपिल शर्मा जल्द ही टीवी पर फिर से वापसी करने वाले हैं। विवादों के बाद अब कपिल शर्मा कुछ भी बोलने से पहले कई बार सोचते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर के बारे में सवाल पूछा गया।
कपिल शर्मा अपनी पंजाबी फिल्म 'सन ऑफ मनजीत सिंह' के प्रमोशन के सिलसिले में अमृतसर पहुंचे थे। इस दौरान जब कपिल शर्मा से तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर के बारे में उनसे सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 'पहले मैं कई मुद्दों पर अपने विचार रख देता था। जिसके चलते मुझे कानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ता था और मुझे कई बार लीगल नोटिस भी मिला।'
कपिल ने आगे कहा कि 'मुझे हमेशा से ज्यादा बोलने की आदत रही है। मैं अभी इस केस के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता लेकिन अगर ऐसा हुआ है तो दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं छेड़खानी के खिलाफ कई कैंपेन से पहले भी जुड़ा रहा हूं।'
कपिल शर्मा जल्द ही टेलीविजन की दुनिया में वापसी करने जा रहे हैं। इस बात की जानकारी खुद कपिल ने सोशल मीडिया पर दी। कपिल ने ट्वीट किया - 'जल्द वापस आ रहा हूं। 'द कपिल शर्मा' शो लेकर आपके लिए सिर्फ सोनी टीवी पर।' कपिल ने जैसे ही इस बात का जानकारी दी सोशल मीडिया पर रिएक्शन की मानों बाढ़ ही आ गई।
आपको बता दें, कुछ दिन पहले कपिल की सोशल मीडिया पर तस्वीरें आई थी जिसमें वह मोटे दिखाई दे रहे थे। जिसके बाद ऐसी खबरें आ रही थी कि उन्होंने खुद को शेप में लाने के लिए ट्रेनर हायर किया है। पत्रकार से गाली गलौज के बाद और अनप्रोफेशनल रवैये के बाद कपिल लगातार गलत वजह से लाइमलाइट में आने लगे थे। इसके बाद उन्होंने खुद को सोशल मीडिया से दूर कर लिया था।