आगामी फिल्म ‘थलाइवी’ और ‘धाकड़’ की तस्वीर साझा करते हुए कंगना ने अपनी तारीफ के जो कसीदे पढ़े हैं, उन्हें लेकर ट्रोलर्स मजाक खत्म करने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। वहीं कंगना के विरोधी सेलेब्स भी उनकी ट्रोलिंग को एंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं।
2 of 6
कंगना रणौत
- फोटो : twitter.com/KanganaTeam
मेरिल स्ट्रीप और गैल गडॉट से अपनी तुलना करते हुए कंगना ने पहले तो खुद को ब्रह्मांड की सबसे बेहतरीन अभिनेत्री बताया, इसके बाद एक्शन के मामले में खुद को टॉम क्रूज से भी बेहतर बताया। इसपर एक यूजर को स्वरा भास्कर की याद आ गई और उन्होंने कंगना की पोस्ट पर कमेंट कर दिया।
3 of 6
swara bhaskar
- फोटो : Social Media
ब्रह्मांड की सबसे बेहतरीन अभिनेत्री वाली ट्वीट पर यूजर ने रिप्लाई किया कि दीदी एक मेरी नजर में है। उसका नाम स्वरा भास्कर है, लेकिन वो पृथ्वी लोक में रहती हैं। मंगल ग्रह पर सच में आपसे बेहतर कोई अभिनेत्री नहीं है।

4 of 6
स्वारा भास्कर
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस ट्वीट पर स्वरा की भी नजर पड़ गई। इसे पढ़ते ही उन्होंने प्यारी सी मुस्कान के साथ शर्माने वाले इमोजी के माध्यम से खुशी जताई और हाथ जोड़कर यूजर को धन्यवाद दिया।
5 of 6
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि कंगना ने ट्वीट किया था कि एक कलाकार के रूप में जिस तरह की विविधता मैं पेश कर रही हूं अभी के समय में पूरे ब्रह्मांड पर ऐसी कोई अभिनेत्री नहीं है, मेरे पास मेरिल स्ट्रीप जैसी बहुमुखी प्रतिभा ही नहीं बल्कि गैल गडॉट जैसा कुशल एक्शन और ग्लैमर भी है।