शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को जेल में रहना होगा या फिर बेल मिलेगी इसका फैसला कुछ देर में हो जाएगा। एनसीबी के टीम आर्यन खान को लेकर कोर्ट पहुंच गई है। थोड़ी देर में जमानत पर सुनवाई होगी। आर्यन का केस सतीश मानशिंदे लड़ रहे हैं। पिछली सुनवाई में आर्यन समेत तीन लोगों को तीन दिन की एनसीबी की हिरासत में भेज दिया गया था। सोमवार को सतीश मानशिंदे ने आर्यन की जमानत की पूरी कोशिश की लेकिन एनसीबी ने कोर्ट के सामने ऐसी दलीलें दी कि मानशिंदे की एक नहीं चली।
आर्यन को बेल मिलेगी या जेल ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा इस बीच कंगना रणौत ने आर्यन का सपोर्ट करने के लिए ऋतिक रोशन को सोशल मीडिया पर जमकर लताड़ा है। कंगना ने कहा है कि ऐसी चीजों का समर्थन करना भी जुर्म है।
2 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Instagram
ऋतिक को जवाब देते हुए कंगना ने लिखा- अब सभी माफिया पप्पू आर्यन के बचाव में आ रहे हैं। हम गलती करते हैं लेकिन इसे बढ़ावा नहीं देना चाहिए। मुझे पता है इससे उसको चीजें समझ आएंगी। मैं पूरी उम्मीद करती हूं कि वह इससे सीखेगा और बेहतर बन सकेगा। जब कोई नाजुक स्थिति में हो तो इस बारे में बात न बनाया जाए क्योंकि वह पहले से ही खराब महसूस कर रहे होते हैं।
3 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Instagram
कंगना आगे लिखती हैं, जब आप किसी को गुनहगार बताते हैं, बावजूद इसके की उनका गुनाह अभी साबित नहीं हुआ है। इस पोस्ट में कंगना ने आर्यन खान के खिलाफ कुछ भी ना कहते हुए उनको इससे सीखने की सलाह दी है।
4 of 5
ऋतिक रोशन, आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक रोशन ने आर्यन का समर्थन करते हुए लिखा था, 'मेरे प्रिय आर्यन, जिंदगी एक अजीब पहेली है, ये बहुत बढ़िया हैं क्योंकि ये अनिश्चित हैं। ये इसलिए भी अच्छी है क्योंकि ये कभी कभी मुश्किलें भी लाती हैं लेकिन भगवान बहुत दयालु है। वो उन्हीं लोगों को बड़ी परेशानियां देता है जो उन बड़ी मुश्किलों का सामना करने का दम रखते हैं। तुम अब जान गए हो कि तुम्हे भी इसके लिए चुन लिया गया है क्योंकि अब तुम खुद पर दबाव महसूस कर पा रहे होगे'।
5 of 5
आर्यन खान
- फोटो : अमर उजाला
ऋतिक ने आगे लिखा, 'तुम्हे गुस्सा आ रहा होगा, कन्फ्यूजन हो रही होगी, असहाय महससू कर रहे होगे। ये ही वो चीजे हैं जो जलनी चाहिए ताकि तुम्हारे अंदर का हीरो बाहर आ सके। हालांकि ये वो चीजें भी हैं जो अच्छी चीजों को भी जला देती हैं जैसे दया भावना, प्यार, दया, गलतियां, जीत। खुद को थोड़ा जलने दो लेकिन पूरी नहीं। ये सब तुम्हारे अंदर है और तुम्हें अनुभव के साथ पता चलेगा कि क्या तुम्हें अपने अंदर रखना है और किसे बाहर कर देना है। तुम जान सकते हो कि कैसे तुम इसके साथ और बढ़ोगे'।