{"_id":"5b8f8774867a55486d16368a","slug":"kangana-ranaut-starrer-manikarnika-budget-reach-125-crore-due-to-controversy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विवादों के बीच 'मणिकर्णिका' की लागत हुई दोगुनी, रिलीज होने जा रही कंगना के करियर की सबसे महंगी फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विवादों के बीच 'मणिकर्णिका' की लागत हुई दोगुनी, रिलीज होने जा रही कंगना के करियर की सबसे महंगी फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 05 Sep 2018 01:09 PM IST
विज्ञापन
manikarnika
कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' पर पिछले कुछ समय से घमासान जारी है। फिल्म में सेकेंड लीड निभाने वाले सोनू सूद ने फिल्म को बीच में ही छोड़ दिया। उनके फिल्म छोड़ने की खबर से बॉलीवुड में खलबली मच गई। सोनू का कहना था कि उन्होंने कंगना की मनमानियों की वजह से ये फिल्म छोड़ी। इसके बाद कंगना का बयान भी आया। दरअसल 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' का बहुत थोड़ा सा काम बाकी है, लेकिन फिल्म के निर्देशक कृष अपनी एक दूसरी फिल्म में बिजी हो गए हैं।
Manikarnika
जिसके बाद फिल्म की बागडोर कंगना के हाथ है। इन सभी विवादों के बीच कंगना अपनी इस फिल्म को सुपरहिट बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहतीं। कंगना फिल्म मणिकर्णिका के लिए पूरे जोश से काम कर रही हैं। वे फिल्म की बाकी बची शूटिंग में बिजी हैं। ये फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि इसकी टक्कर ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 से हो सकती है।
manikarnika and mental hai kya
फिल्म को लेकर चल रहे विवाद के बाद और सोनू सूद के फिल्म छोड़ने की वजह से फिल्म का बजट इतना बढ़ गया है कि आपको इशका अंदाजा नहीं होगा। खबर है कि कृष निर्देशित इस फिल्म की लागत अब 125 करोड़ रूपये तक पहुंच गई है। फिल्म पर सबसे बड़ा खर्च का बोझ फिल्म को री-शूट करवाने के कारण पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कंगना रनौत
पहले इस फिल्म का बजट 60 करोड़ था जो कि अब दोगुना हो चुका है। ये कंगना की सबसे बड़ी बजट की सोलो फिल्म है। ये भी ख़बर है कि इस फिल्म में एक ऐसा गाना फिल्माया जाएगा जैसा संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास में ऐश्वर्या राय बच्चन और माधुरी दीक्षित के बीच डोला रे डोला गाने में दिखा था। गाने की शूटिंग जल्द ही होगी। बता दें सोनू सूद की जगह मोहम्मद जीशान अयूब को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
manikarnika
बता दें मणिकर्णिका अगले साल गणतंत्र दिवस पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म से टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। इसी फिल्म के साथ ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 और इमरान हाशमी की फिल्म चीट इंडिया भी रिलीज के लिए तैयार है। अब देखना होगा कि कंगना की मेहनत कितनी रंग लाती है। अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड से टक्कर लेना कंगना को महंगा पड़ेगा या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।