गीतकार जावेद अख्तर पर गंभीर आरोप लगाने वाली कंगना रणौत अब इस मामले में फंसती नजर आ रही हैं। 14 सितंबर को हुई सुनवाई में कंगना के नहीं आने पर कोर्ट ने तीखी टिप्पणी की है। कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए साफ शब्दों में कहा कि अगर वह अगली सुनवाई में कोर्ट नहीं पहुंचती हैं तो उनके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया जाएगा। इस केस की अगली सुनवाई अब 20 सितंबर को की जाएगी।
दरअसल बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत पर गीतकार जावेद अख्तर ने मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। इस केस में होने वाली सुनवाइयों पर लगातार कंगना रनौत गैर-मौजूद रही हैं। इस बार भी सुनवाई पर कंगना की तरफ से उनके वकील रिजवान सिद्दीकी कोर्ट में मौजूद हुए थे। वहीं पिछले हफ्ते मानहानि मामले को रद्द करने की कंगना की याचिका को बॉम्बे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था।
2 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Instagram
कोरोना के लक्षणों की दलील
कंगना की तरफ से पेश हुए उनके वकील रिजवान ने कंगना की मेडिकल रिपोर्ट कोर्ट में पेश की। उस रिपोर्ट के मुताबिक कंगना को कोरोना के लक्षण बताए गए हैं। रिजवान ने कोर्ट में दलील दी कि कंगना पिछले 15 दिनों से अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान काफी ट्रैवल कर रही हैं, इस दौरान वो काफी लोगों से मिल रही हैं। वकील ने कोर्ट से 7 दिनों की मोहलत मांगी है ताकि इस दौरान कंगना ठीक हो जाएं और कोविड टेस्ट करा लें।
3 of 5
कंगना रणौत, जावेद अख्तर
- फोटो : सोशल मीडिया
वकील रिजवान ने कोर्ट में कहा है कि कोर्ट अगर चाहे तो कंगना वर्चुअल सुनवाई के जरिए भी पेश हो सकती हैं।
4 of 5
कंगना रणौत , जावेद अख्तर
- फोटो : Twitter- @Teamkangana, PTI
जावेद अख्तर के वकील बोले सब बहाने
कंगना रणौत के वकील के तर्क के जवाब में जावेद अख्तर के वकील ने कोर्ट में कहा कि ये सुनवाई को टालने के लिए सब बहानेबाजी है। वकील ने कहा कि उनके मुवक्किल हर सुनवाई के दौरान कोर्ट में पेश हो रहे हैं। इस सुनवाई के दौरान न सिर्फ जावेद अख्तर बल्कि उनकी पत्नी शबाना आजमी भी कोर्ट में मौजूद रहीं। वो कोर्ट में उनके पीछे बैठी दिखाईं दी थीं।
5 of 5
जावेद अख्तर, कंगना रणौत
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इंडस्ट्री में लगाया था गुटबाजी का आरोप
सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद कंगना रनौत ने कई टीवी चैनलों को इंटरव्यू दिया था। इन इंटरव्यू के दौरान उन्होंने जावेद अख्तर पर गुटबाजी करने का सनसनीखेज आरोप लगाया। कंगना के इन बयानों से नाराज होकर जावेद अख्तर ने कोर्ट में उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करा दिया था।