कंगना रणौत के घर इन दिनों शादी का माहौल है। उनके घर में दो-दो शादियां हैं। बीते दिनों कंगना ने सोशल मीडिया के जरिए ही बताया था कि उनके दो भाईयों करण और अक्षत की शादी है। करण की शादी का वीडियो कंगना ने अपने फेसबुक अकाउंट पर साझा किया है। साथ ही अपनी भाभी के लिए दिल छूने वाला मैसेज भी लिखा है।
कंगना रणौत ने साझा किया भाई की शादी का वीडियो, भाभी के लिए लिखा- 'आज एक घर सूना हो गया, कन्यादान से बढ़कर कोई दान नहीं'
कंगना ने वीडियो को साझा करते हुए लिखा- 'करण और अंजलि को आशीर्वाद दें, आज हमारे घर बेटी आई है मगर जब मैं अंजलि के माता पिता के बारे में सोचती हूं तो दिल भारी हो जाता है, आज उनका घर सूना होगा, उन्होंने अपने दिल का एक हिस्सा काट कर हमें दे दिया, आज उनकी बेटी का कमरा खाली हो गया होगा, कन्यादान से बढ़कर कोई दान नहीं।'
A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut) on
इस वीडियो में दूल्हा दुल्हन के साथ शादी की रस्में निभाती कंगना बेहद खुश लग रही हैं। उन्होंने लहंगा पहना हुआ है। वीडियो में उनकी बहन रंगोली और उनकी मां भी दिखाई दे रही हैं। फैंस कंगना को बधाई दे रहे हैं। इस फेस्टिव माहौल को वह हंसी मजाक करते हुए जमकर एन्जॉय कर रही हैं।
इससे पहले कंगना ने अपने भाई अक्षत की बधाई का वीडियो पोस्ट किया था। उन्होंने जानकारी दी थी कि यह बधाई सेरेमनी का वीडियो था जो कि नाना-नानी की तरफ से अरेंज किया गया था। इस वीडियो में कंगना भी नजर आ रही हैं। कंगना आगे बैठी हुई हैं और बेहद खुश नजर आ रही हैं, वो अपने भाई को हल्दी लगा रही हैं।
वहीं दूसरी तरफ कंगना रणौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल को मुंबई पुलिस ने समन भेजा है। पुलिस ने उन्हें 26 और 27 अक्तूबर को इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर के सामने पेश होने के लिए कहा है। मुंबई की बांद्रा कोर्ट के आदेश के बाद दोनों के खिलाफ मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में 124ए (राजद्रोह), 295ए और 153ए के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। उन पर सांप्रदायिक नफरत फैलाने के आरोप है।