बॉलीवुड की क्वीन कंगना रणौत इन दिनों लगातार अपने ट्विटर को लेकर दिए गए बयानों की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं। अभिनेत्री आए दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को लेकर बयान दे रही हैं, जिनकी वजह से वह चर्चा में आ जाती हैं। लेकिन इस बार कंगना अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' के कारण लाइमलाइट में आ गई हैं। दरअसल, देश की अबतक की सबसे बड़ी राजनीतिक घटना 'इमरजेंसी' पर आधारित इस फिल्म की शूटिंग अभिनेत्री ने दोबारा शुरू कर दी है, जिसकी जानकारी खुद कंगना ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की है।
2 of 4
कंगना रणौत
- फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी इस पीरियड ड्रामा फिल्म में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाती नजर आने वाली हैं। लेकिन कंगना इसमें अभिनय के साथ-साथ निर्देशन की कमान भी संभालेंगी। ऐसे में उन्होंने अपनी इस फिल्म की असम में होने वाली शूटिंग का सीक्वेंस शूट करना शुरू कर दिया है। दरअसल, कंगना रणौत ने हाल ही में लोकेशन हंटिंग के लिए असम का दौरा किया था। इस दौरान अभिनेत्री ने असम के काजीरंगा और कार्बी आंगलोंग जैसी जगहों का दौरा किया।
Photos Of The Day: ब्लैक ड्रेस में सनी लियोनी की कातिल अदाएं और मौनी का स्टाइलिश लुक, पढ़ें सेलेब्रिटी अपडेट
3 of 4
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत ने खुद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक तस्वीर साझा कर इस बात की जानकारी साझा की थी। अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फिल्म के सेट से एक फोटो पोस्ट की और लिखा, 'ठीक है, इसे करते हैं। इमरजेंसी का असम शेड्यूल शुरू हो रहा है...।'
Debina Bonnerjee: IVF ट्रीटमेंट को याद कर छलका देबीना का दर्द, बोलीं- बढ़ा हुआ वजन देख लोग समझते थे प्रेग्नेंट
4 of 4
अनुपम खेर, इंदिरा गांधी के किरदार में कंगना रणौत
- फोटो : social media
भारत के राजनीतिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण क्षण की कहानी को दिखाती 'इमरजेंसी' कंगना रणौत द्वारा लिखित और निर्देशित है। फिल्म में कंगना के अलावा दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर भी क्रांतिकारी नेता जेपी नारायण की भूमिका निभाएंगे। उनके साथ ही श्रेयस तलपड़े, मिलिंद सोमन और महिमा चौधरी मुख्य भूमिका में हैं।
Priyanka Chopra: मस्ती के मूड में दिखीं प्रियंका चोपड़ा, दोस्त संग मिथुन के गाने पर थिरकती आईं नजर
