{"_id":"5d6e64858ebc3e93dd48da43","slug":"kalki-koechlin-share-kissing-picture-with-mystry-boy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कल्कि केकलां और इस मिस्ट्री ब्वॉय के बीच बढ़ी नजदीकियां, KISS करते हुए रोमांटिक तस्वीर वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कल्कि केकलां और इस मिस्ट्री ब्वॉय के बीच बढ़ी नजदीकियां, KISS करते हुए रोमांटिक तस्वीर वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 03 Sep 2019 06:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Kalki Koechlin
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपनी दमदार एक्टिंग से बॉलीवुड में जगह बनाने वाली कल्कि केकलां को अपना नया प्यार मिल गया है। जीहां ऐसा हम नहीं खुद कल्कि का कहना है। बीते रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कल्कि ने अपने रयूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ एक फोटो शेयर की है। इसके साथ ही कल्कि ने कुछ ऐसा लिखा जिससे इस बात की चर्चा होने लगी कि कल्कि उन्हें डेट कर रही हैं।
कल्कि ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह मिस्ट्री ब्वॉय को किस करती हुई दिख रही हैं। फोटो शेयर करते हुए कल्कि ने लिखा है, 'हमेशा ही संडे जैसा होता है जब मैं अपने केवमैन (गुफाओं में रहने वाले व्यक्ति) के साथ होती हूं।' इस पोस्ट को देखते ही कल्कि के फैंस उन्हें बधाई देने लगे। हालांकि कल्कि ने अपने पोस्ट में उस शख्स की पहचान जाहिर नहीं की है।
कल्कि ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में फिल्म 'देव डी' से की थी। और इसी फिल्म के डायरेक्टर अनुराग कश्यप से 30 अप्रैल 2011 को कल्कि ने शादी की थी। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए थे। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं टिक सका।
Kalki Koechlin and Anurag Kashyap
- फोटो : social media
दो साल में ही दोनों अलग हो गए। अनुराग की यह दूसरी और कल्कि की पहली शादी थी। 13 नवंबर, 2013 को दोनों ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा था, 'हम एक-दूसरे का साथ छोड़ रहे हैं, ताकि हालात और इसकी वजहों को समझ सकें, लेकिन हम तलाक नहीं ले रहे हैं। हम मीडिया से आग्रह करते हैं कि हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें।' साल 2015 में दोनों का तलाक हो गया।
विज्ञापन
5 of 5
कल्कि कोचलीन
कल्कि बहुत खुले विचारों वाली हैं और अपनी हर बात बड़ी बेबाकी से पेश करती हैं। वो अपने बयानों को लेकर कई बार चर्चा में आ चुकी हैं। कल्कि एक्ट्रेस के साथ बेहतरीन राइटर भी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।