{"_id":"6837060d95211d2da10ecddb","slug":"kajol-maa-trailer-release-date-the-film-mythological-horror-devgn-goddess-curse-fear-battle-mystery-rakshak-2025-05-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maa Trailer: रौद्र रूप में काली माता के साथ नजर आईं काजोल, जानिए कब होगा फिल्म 'मां' का ट्रेलर रिलीज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Maa Trailer: रौद्र रूप में काली माता के साथ नजर आईं काजोल, जानिए कब होगा फिल्म 'मां' का ट्रेलर रिलीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Wed, 28 May 2025 06:18 PM IST
सार
Kajol Maa Trailer Release Date Out: काजोल की आगामी माइथोलॉजिकल हॉरर फिल्म 'मां' के कई पोस्टर रिलीज हो चुके हैं। अब बारी है फिल्म के ट्रेलर की। जानिए कब रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर।
काजोल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मां' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। 'मां' एक महिला प्रधान फिल्म है, जिसमें देवी और राक्षस के बीच का युद्ध दिखाया जाएगा। फिल्म के पोस्टर रिलीज के बाद अब प्रशंसकों को फिल्म के ट्रेलर रिलीज का बेसब्री से इंतजार है, जानिए कब रिलीज होगा फिल्म 'मां' का ट्रेलर...
Trending Videos
2 of 5
फिल्म मां
- फोटो : इंस्टाग्राम@kajol
फिल्म मां
अभिनेत्री काजोल जल्द ही फिल्म 'मां' में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन विशाल पुरिया ने किया है। विशाल को नुसरत भरुचा की फिल्म 'छोरी' के लिए जाना जाता है। आज फिल्म 'मां' से काजोल की नई झलक सामने आ गई है, जिसमें उनका धांसू अवतार हर किसी को पसंद आ रहा है।
29 मई को रिलीज होगा ट्रेलर
'मां' 27 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म की रिलीज से पहले फिल्म का ट्रेलर 29 मई को रिलीज किया जाएगा। इस बात की जानकारी खुद काजोल ने आज इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर कर दी है। आज निर्माताओं ने पोस्टर साझा करते हुए लिखा, 'जब एक मां टूट जाती है तो एक देवी का जन्म होता है। 'मां' का ट्रेलर कल रिलीज होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
काजोल
- फोटो : इंस्टाग्राम@kajol
फिल्म मां की स्टार कास्ट
काजोल के साथ इस फिल्म में बाल कलाकार खीरिन शर्मा नजर आएंगी। वहीं फिल्म 'Maa' में रोनित रॉय और इंद्रनील सेनगुप्ता भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण काजोल के पति और एक्टर अजय देवगन की प्रोडक्शन कंपनी में किया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
काजोल
- फोटो : इंस्टाग्राम@kajol
पहले भी 'मां' फिल्म के कई पोस्टर जारी हो चुके हैं
आज से पहले काजोल ने दो पोस्टर जारी किए थे। एक पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा, 'पहिए घूम रहे हैं। लेकिन जड़ें भी पकड़ रही हैं। 29 मई को ट्रेलर आएगा। मां द फिल्म- मां द फिल्म, पौराणिक, हॉरर, देवगन फिल्म्स, देवी, श्राप, डर, युद्ध, रहस्य, रक्षक'। इसके अलावा एक मोशन पोस्टर भी जारी किया गया था, जिसके साथ लिखा, 'रक्षक. भक्षक. मां. रक्षक। नाश करनेवाला।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।