{"_id":"5fc8afa58ebc3e9c055bdbff","slug":"kajal-aggarwal-sister-nisha-aggarwal-shares-reel-and-real-of-actor-wedding-photo-in-her-instagram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काजल अग्रवाल को याद कर रही हैं बहन निशा, सोशल मीडिया पर शेयर की शादी की रियल और रील तस्वीर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
काजल अग्रवाल को याद कर रही हैं बहन निशा, सोशल मीडिया पर शेयर की शादी की रियल और रील तस्वीर
अभिनेत्री काजल अग्रवाल की बहन निशा उन्हें बहुत याद कर रही हैं, ये हम नहीं कह रहे हैं, ये निशा का इंस्टाग्रां अकाउंट कह रहा है। निशा अग्रवाल ने हाल ही में दोनों की दो फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसमें एक फोटो काजल की रियल वेडिंग की है तो दूसरी रील वेडिंग (Reel Wedding) की।
पहली फोटो में निशा और काजल एक झूले पर बैठी नजर आ रही हैं, जो हाल ही में हुए शादी समारोह की है। काजल इस तस्वीर में लाल रंग की ड्रेस पहने नजर आ रही हैं और बाल उन्होंने पीछे करके बांध रखे हैं जबकि निशा ठीक उनके पीछे खड़ी दिखाई दे रही हैं।
वहीं दूसरी तस्वीर पुराने कमर्शियल की है, जिसमें काजल और निशा को शूट किया गया था। इस एड में काजल ने दुल्हन की भूमिका निभाई थी, जिसमें वो भारी सोने की ज्वेलरी पहनी नजर आ रही हैं। निशा ने अपने कैप्शन में लिखा कि रियल वर्सेज रील, @kajalaggarwalofficial लौट आओ।
इससे पहले भी निशा काजल की शादी की कई फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर कर चुकी हैं। काजल और उनके पति गौतम के साथ एक फोटो डालते हुए निशा ने लिखा कि आप दोनों जिंदगी का एक नया सफर शुरू कर रहे हैं, इसे शानदार, अद्भुत, अविश्वसीय और अविस्मरणीय रहने दो। आप दोनों की जिंदगी प्यार से भरी रहे।
काजल अग्रवाल ने बीते 30 अक्तूबर को गौतम किचलू के साथ सात फेरे लिए थे। शादी के बाद ‘सिंघम’ फेम अभिनेत्री ने अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं। शादी के दिन उन्होंने डिजाइनर अनामिका खन्ना का लहंगा पहना था। काजल ने पारंपरिक लाल और गुलाबी रंग का लहंगा पहना था। साथ ही हैवी ज्वैलरी कैरी की। तस्वीरों के साथ उन्होंने एक नोट के जरिए डिजाइनर को शुक्रिया कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
काजल अग्रवाल, गौतम किचलू
- फोटो : Instagram: @kajalaggarwalofficial
शादी के बाद काजल अपनी कई तस्वीरें साझा कर रही हैं। काजल ने अपने पति गौतम किचलू के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें साझा की थीं। जिनमें दोनों की केमिस्ट्री बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। काजल ने जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं उनमें एक फोटो में उन्होंने पिंक कलर का सूट पहना हुआ था। इसके साथ उन्होंने बड़े-बड़े इयरिंग्स और मंगलसूत्र से अपने लुक को कम्प्लीट किया था। वहीं गौतम ने स्काई ब्लू कलर का कुर्ता-पायजामा पहना था।
विज्ञापन
5 of 5
kajal aggarwal
- फोटो : instagram
वहीं शादी के बाद काजल का अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत भी रखा। काजल अग्रवाल ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी के अलग-अलग रस्मों में तैयार होने की तस्वीरें पोस्ट की थीं। नारंगी कलर के अनारकली कुर्ते में काजल बेहद खूबसूरत लग रही थीं। राउंड नेक के हाफ स्लीव अनारकली कुर्ते में गोल्डन वर्क था। वहीं इस कुर्ते के साथ शियर फैब्रिक की चुनरी थी। जिस पर गोल्डन वर्क किया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।