कादर खान एक अच्छे हास्य कलाकार और खलनायक तो रहे ही, संवाद लेखक के तौर पर भी उन्होंने तमाम सुपरहिट फिल्में दी हैं। अमिताभ बच्चन को यह मुकाम देने के पीछे कादर खान का बड़ा हाथ था लेकिन कादर खान के करियर के खत्म होने के पीछे भी अमिताभ का बड़ा हाथ था। लेकिन उन्हीं अमिताभ को 'अमित जी' नहीं कहने पर कादर खान को फिल्म से बाहर कर दिया गया था।
सोशल मीडिया पर आज भी वो वीडियो मौजूद है जिसमें कादर खान बता रहे हैं कि कैसे उन्हें फिल्में मिलना बंद हो गईं और कैसे अमिताभ बच्चन को 'सर जी' न कहने की वजह से उन्हें फिल्म से निकाल दिया गया।
3 of 5
कादर खान-अमिताभ बच्चन
- फोटो : File Photo
इस वीडियो में कादर खान कह रहे हैं, 'मैं अमिताभ बच्चन को अमित कहकर बुलाता था। तभी किसी प्रोड्यूसर ने मुझसे आकर कहा कि आप सर जी को मिला? मैंने कहा कि कौन सर जी? इस पर वह बोला आप नहीं जानते? उसने अमिताभ की ओर इशारा कर कहा कि वह हमारे सर जी हैं। मैंने कहा कि वह तो अमित है। सभी ने तब से अमिताभ को सर जी, सर जी बोलना शुरू कर दिया, लेकिन मेरे मुंह से उनके लिए कभी अमित जी या सर जी नहीं निकला। बस यही न बोल पाने की वजह से मैं उनके ग्रुप से निकल गया।'
4 of 5
कादर खान-अमिताभ बच्चन
- फोटो : ट्विटर
कादर खान आगे कहते हैं, 'क्या कोई अपने दोस्त या भाई को किसी और नाम से पुकार सकता है? नामुमकिन बात है ये। मैं नहीं कर सका ये और इसीलिए मेरा उनसे वो राब्ता नहीं रहा। इसीलिए मैं उनकी फिल्म 'खुदा गवाह' में नहीं रहा। फिर उनकी फिल्म 'गंगा जमुना..' मैंने आधी लिखी और छोड़ दी। इसके बाद कुछ और फिल्में थीं, जिनपर मैंने काम करना शुरू किया था, लेकिन वे भी छोड़ दीं।'
5 of 5
कादर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अपने सुपरस्टारडम के दौर में जैसे राजेश खन्ना ने सलीम जावेद को हाथी मेरे साथी में ब्रेक दिया था, वैसे ही राजेश खन्ना ने ही पहली बार कादर खान को अपनी फिल्म रोटी में बतौर डॉयलॉग राइटर ब्रेक दिया। कादर खान ने इसके बाद राजेश खन्ना की तमाम फिल्मों के संवाद लिखे। कादर खान ने जितेंद्र की दूसरी पारी में श्रीदेवी के साथ आई फिल्म तोहफा के बाद उनकी तकरीबन सभी फिल्मों के भी संवाद लिखे थे।