1992 से लेकर 2000 तक की सभी फिल्मों में जॉनी लीवर काम करते नजर आए। जॉनी लीवर का असली नाम जॉनी प्रकाश है। जॉनी लीवर को फिल्म स्टार की मिमिक्री करने में महारत हासिल है।जॉनी का जन्म आंध्र प्रदेश में हुआ था। उन्हें हिंदी नहीं आती थी। जॉनी के पिता प्रकाश राव जनमूला हिंदुस्तान लीवर फैक्ट्री में काम करते थे। फिल्म स्टार की मिमिक्री करने की खासियत ने उन्हें स्टेज शो करने का मौका दिया। ऐसे ही एक स्टेज शो में सुनील दत्त की उन पर नजर पड़ी और उन्हें फिल्मों में काम करने का मौका मिल गया।
2 of 5
जॉनी लीवर
- फोटो : Twitter
करीब 350 फिल्मों में काम कर चुके जॉनी लीवर को 13 बार फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नामाकंन मिल चुका है। जॉनी बेहद गरीब परिवार से थे ऐसे में परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए सातवीं क्लास तक पढ़ने के बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी थी। जॉनी पहले गली गली घूमकर पेन बेचा करते थे। इसके बाद वो अपने पिता के साथ हिंदुस्तान लीवर में काम करने लगे। यहां भी वो एक्टिंग और कॉमेडी कर लोगों को हंसाया करते थे। यहीं पर उनको जॉनी लीवर नाम दिया गया।
3 of 5
जॉनी लीवर
- फोटो : social media
एक इंटरव्यू में जॉनी ने बताया था- ‘‘एक स्टेज शो में जब मुझे एकदम से स्टेज पर फेंका गया, तो मेरे सामने अमिताभ बच्चन थे। मेरा वह एक कॉमेडी का पीस इतना बढ़िया हुआ कि पूरे हॉल में जॉनी-जॉनी के नारे लगने लगे। अगले दिन अख़बारों में एक जगह बच्चन की फोटो थी, तो दूसरी जगह मेरी।’’ अपने जीवन का सबसे खुशनुमा पल जॉनी उसे मानते हैं जब अमरीका में एक शो के बाद लोग उनसे ऑटोग्राफ मांग रहे थे।
4 of 5
कॉमेडी कैप्सूल, जॉनी लीवर
- फोटो : SELF
ऐसे ही एक स्टेज शो में सुनील दत्त की नजर उनपर पड़ी। उन्होंने जॉनी लीवर को फिल्म ‘दर्द का रिश्ता’ में पहला ब्रेक दिया। एक बार जॉनी का ये सिलसिला शुरू हुआ तो आज तक खत्म नहीं हो पाया है। कई फिल्मों में वो सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर नजर आए। दर्शकों ने उनकी कॉमेडी को हीरो से ज्यादा पसंद किया। कई सालों तक तो डायरेक्टर्स फिल्मों में उनसे मिमिक्री ही करवाते रहे।
जॉनी की कॉमिक टाइमिंग इतनी कमाल की थी कि लोग सेट पर उनकी एक्टिंग देख हंस-हंस के लोट-पोट हो जाते थे। साल 2000 में जॉनी की 25 फिल्में रिलीज हुई थीं। हिंदी सिनेमा में बेशक अब कॉमेडियन की जगह लगभग गायब हो चुकी है। अब एक ही हीरो रोमांस, एक्शन और कॉमेडी के लिए काफी है लेकिन 90 के दशक के फिल्मों में कॉमेडियन की भूमिका में बेहतरीन कामयाबी अगर किसी ने पाई तो वो थे जॉनी लीवर।