पिछले दिनों पॉपुलर रेसलर और एक्टर जॉन सीना का उनकी मंगेतर निकी बेला के साथ ब्रेकअप हो गया। इस खबर से न केवल जॉन सीना का बल्कि उनके लाखों फैंस का दिल भी टूटा। निकी और जॉन पिछले 6 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। अब एक दूसरे से अलग होने के बाद भी जॉन सीना अपनी मंगेतर निकी बेला को बहुत याद करते हैं।
भले ही जॉन निकी से अलग तो हो गए हैं लेकिन इस फैसले ने उन्हें अंदर तक हिला दिया है। एक इंटरव्यू में जॉन ने अपने दिल का हाल बयां किया है। रिलेशन टूटने पर जॉन सीना ने बताया, 'जिंदगी में कई बार मुश्किल दौर से गुजरना पड़ता है लेकिन ये जिंदगी है जो हमेशा चलती रहती है। निकी को मैं आज भी बहुत याद करता हूं। मैं उससे अभी भी प्यार करता हूं।'
जॉन सीना ने आगे बताया जब आप किसी से प्यार करते हैं उससे अलग होना बहुत मुश्किल होता है और यही कारण है कि संगीतकार इसके बारे में लिखते हैं, कवि इसके बारे में लिखते हैं।
आपको बता दें कि कुछ समय पहले दोनों ने इंगेजमेंट कर ली थी। इतना ही नहीं 5 मई को दोनों की शादी भी होने वाली थी। ऐन मौके पर दोनों ने अपना रिश्ता खत्म करने का फैसला लिया। इस जानकारी को जॉन और निकी ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी। निकी भी WWE रेसलर हैं। रेस्लमेनिया 33 के दौरान हजारों की भीड़ के बीच रिंग में जॉन ने निकी बेला को घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया था। जिसके बाद निकी ने जॉन के साथ शादी के लिए हामी भरी दी थी।
आपको बता दें कि कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में जॉन ने कहा था, '5 साल साथ बिताने के बाद अब ऐसा लगता है कि प्यार करना आसान नहीं है। जैसे सबके पास होती हैं वैसी ही दिक्कतें हमारे रिलेशन में भी हैं । कई बार मैं दुखी हो जाता हूं लेकिन फिर लगता है कि मैं उसके बिना नहीं जी सकता।'