भारत के दूसरे परमाणु परीक्षण से जुड़ी कहानी पर बनी जॉन अब्राहम की फिल्म 'परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर गुरुवार यानि सातवें दिन तीन करोड़ से अधिक कलेक्शन किया है। क्रिटिक्स ने फिल्म की बहुत तारीफ की और चार स्टार तक दिए हैं। 'परमाणु' उन नायकों के बारे में है जो कभी लाइमलाइट में नहीं आते। फिल्म लगभग 35 करोड़ के बजट से तैयार हुई है और अब तक फिल्म ने 35.41 करोड़ की कमाई की है।
{"_id":"5b10ea114f1c1ba46e8b5ae1","slug":"john-abraham-film-parmanu-box-office-collection-day-7","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जॉन अब्राहम का 'परमाणु' परीक्षण हुआ सुपर कामयाब, सातवें दिन के कलेक्शन से हिला बॉक्स ऑफिस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जॉन अब्राहम का 'परमाणु' परीक्षण हुआ सुपर कामयाब, सातवें दिन के कलेक्शन से हिला बॉक्स ऑफिस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 01 Jun 2018 01:21 PM IST
विज्ञापन
PARMANU
parmanu
फिल्म में जॉन अब्राहम, डायना पेंटी और बाकी के सारे कलाकारों ने उम्दा परफॉर्मेंस दिया है। यही परफॉर्मेंस लगातार बढ़ रहे कलेक्शन का सबूत है कि लोग इस फिल्म को पसंद कर रहे हैं। फिल्म की कहानी काफी दमदार है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के आकंड़ों के मुताबिक, फिल्म ने पहले वीकएंड तक 20.78 करोड़ रुपये की कमाई की।
#Parmanu has a GOOD Week 1... Consistently steady biz on weekdays puts it in a comfortable position... Week 2 crucial [multiple films releasing today]… Fri 4.82 cr, Sat 7.64 cr, Sun 8.32 cr, Mon 4.10 cr, Tue 3.81 cr, Wed 3.48 cr, Thu 3.24 cr. Total: ₹ 35.41 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 1, 2018
parmanu
'परमाणु' ने पहले दिन 4 करोड़ रुपए की कमाई की थी। दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में 58.51 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली और रिलीज के दूसरे दिन फिल्म ने 7.64 की कमाई कर डाली। रविवार को फिल्म ने 8.32 करोड़ और सोमवार को 4.10 करोड़ की कमाई की। मंगलवार को फिल्म ने 3.81 की कमाई की। बुधवार को 3.48 करोड़ का कलेक्शन किया। गुरुवार को फिल्म ने 3.24 करोड़ की कमाई की। कुल मिलाकर फिल्म ने अब तक 35.41 करोड़ की कमाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जॉन अब्राहम
कमाई का आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद है। फिल्म में जॉन के अलावा डायना पेंटी भी लीड रोल में हैं। फिल्म को माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिल सकता है। फिल्म भारत में 1935 स्क्रीन पर रिलीज की गई है। वहीं देश के बाहर 270 स्क्रीन मिली हैं। 'परमाणु' को टोटल 2205 स्क्रीन मिली हैं। इस शुक्रवार करीना कपूर खान की फिल्म वीरे दी वेडिंग रिलीज हुई है ऐसे में शुक्रवार का कलेक्शन देखकर ही पता चलेगा कि फिल्म का कलेक्शन बढ़ता है या नहीं।