जिमी शेरगिल एक ऐसे कलाकार हैं जो अपने मूड के अनुसार फिल्में करते हैं। ये उन्हीं डायरेक्टर्स के साथ काम करना पसंद करते हैं, जिनके ये करीब हैं। जिमी शेरगिल के फिल्मी करियर के बारे में तो ज्यादातर बातें सार्वजनिक हैं लेकिन उनकी निजी जिंदगी भी किसी फिल्म से कम नहीं है। जी हां हम बात कर रहे हैं जिमी शेरगिल की शादी और उनकी पत्नी प्रियंका पुरी के बारे में।
2 of 5
जिमी शेरगिल और उनकी पत्नी प्रियंका
- फोटो : Instagram
दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान जिमी शेरगिल की पत्नी प्रियंका ने अपनी और जिमी की लव स्टोरी के बारे में बताया था। प्रियंका ने कहा था कि फिल्म 'मोहब्बतें' में जिमी की एक्टिंग देखने के बाद वो उनका क्रश बन गए थे। उस समय हर लड़की जिमी की दीवानी हो गई थी और वो भी उनमें से ही एक थीं। इतना ही नहीं इस फिल्म को देखने के बाद प्रियंका ने अपने पिता से भी कह दिया था कि वो शादी करेंगी तो जिमी से ही करेंगी।
3 of 5
प्रियंका पुरी, जिमी शेरगिल
- फोटो : सोशल मीडिया
जिमी और प्रियंका की दोस्ती एक कजिन की शादी के जरिए हुई, हालांकि दोनों की दोस्ती को प्यार तक बदलने में काफी समय लगा। दोनों की लव स्टोरी में फिल्म 'मोहब्बतें' ने अहम भूमिका निभाई थी। यही वजह है कि प्रियंका की पसंदीदा फिल्म भी यही है और हो भी क्यों ना, इस फिल्म के बाद से ही जिमी को चॉकलेटी ब्वॉय की पहचान मिली थी।
4 of 5
जिमी शेरगिल
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं जिमी ने भी एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि प्रियंका पहली लड़की हैं, जिनसे उन्हें प्यार हुआ था। मुझे प्रियंका काफी हंसमुख लगी थीं, मुझे इससे पहले इतना किसी ने नहीं हंसाया था। जिमी ने बताया कि प्रियंका को लगा कि वो उन पर हंस रहे हैं और इसी का बदला लेने के लिए उन्होंने मुझसे शादी कर ली। साल 2001 में दोनों का एक बेटा हुआ जिसका नाम वीर शेरगिल रखा।
5 of 5
जिमी शेरगिल
- फोटो : Instagram
जिमी और प्रियंका की लव स्टोरी तो बेहद दिलचस्प है ही। वहीं बेटे के जन्म के बाद प्रियंका ने घर की जिम्मेदारी उठाई क्योंकि वह पूरा समय उसकी परवरिश में ही लगाना चाहती थीं। बात जिमी के वर्कफ्रंट की करें तो वह कई हिट फिल्मों में काम कर अपनी पहचान बना चुके हैं। जिनमें 'मेरे यार की शादी है', 'दिल है तुम्हारा', 'हासिल', 'मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस.', 'लगे रहो मुना भाई', 'ए वेडनेस्डे', 'माय नेम इज खान', 'तनु वेड्स मनु', 'साहेब बीवी और गैंगस्टर', 'स्पेशल 26', 'बुलेट राजा', 'फुगली', 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स', 'मदारी' और 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' शामिल हैं। इसके अलावा जिमी शेरगिल पंजाबी फिल्म में निर्देशन भी करते हैं और निर्देशन के तौर पर खूब वाहवाही लुटा रहे हैं।