हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अदाकारा जया बच्चन ने अपने करियर में एक से एक बेहतरीन किरदार निभाए। साल 1963 में सत्यजीत रे की फिल्म महानगर से अपने करियर की शुरुआत करने वाली जया बच्चन नौ फिल्मफेयर अवॉर्ड जीत चुकी हैं। जया ने 3 जून 1973 को अमिताभ बच्चन ने शादी रचा ली थी। दोनों की शादी एक शर्त पर हुई थी। आज जया बच्चन के जन्मदिन पर आपको बताते हैं ये किस्सा...
2 of 5
Amitabh Bachchan & Jaya Bachchan
- फोटो : Social Media
अमिताभ बच्चन और जया की मुलाकात फिल्म गुड्डी के सेट पर हुई थी जिसमें दोनों ने साथ में काम किया था। इस फिल्म के बाद दोनों के बीच प्यार हो गया। फिल्म बावर्ची के सेट पर जिसमें जया भादुड़ी और राजेश खन्ना साथ काम कर रहे थे, वहां पर भी अमिताभ जया से मिलने लगातार जाते थे और इस तरह दोनों का प्यार परवान चढ़ा।
3 of 5
Amitabh Bachchan & Jaya Bachchan
- फोटो : Social Media
अमिताभ और जया की शादी अचानक से हुई। अमिताभ ने बताया था कि फिल्म जंजीर की सफलता के बाद सारे दोस्त मिलकर लंदन जाने की तैयारी में थे जिसमें उनके साथ जया भी थीं। लेकिन पिता हरिवंशराय बच्चन की शर्तों के कारण दोनों को शादी करनी पड़ी।
4 of 5
amitabh jaya
- फोटो : social media
दरअसल जब हरिवंशराय बच्चन को पता चला कि लंदन जाने वाले दोस्तों में जया भी साथ हैं तो उन्होंने कहा कि जया और अमिताभ को अगर साथ में लंदन जाना है तो पहले उन दोनों को शादी करनी पड़ेगी।
5 of 5
amitabh jaya
- फोटो : social media
इसी वजह से लंदन जाने से पहले 3 जून 1973 को एक सादे समारोह में दोनों ने शादी कर ली और उसी दिन दोनों हनीमून के लिए लंदन रवाना हो गए।
लॉकडाउन में मुंबई पुलिस के काम की अजय देवगन ने की तारीफ, उधर से मिला ऐसा फिल्मी जवाब