शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'जवान' की रिलीज में महज पांच दिन बाकी रह गए हैं। एटली के निर्देशन में बनी इस मूवी में विजय सेतुपति और नयनतारा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म को लेकर फैंस का उत्साह कितना ज्यादा हाई है, इसका अंदाजा इसकी एडवांस टिकट बुकिंग से ही लगाया जा सकता है। ट्रेलर रिलीज ने फैंस की उत्सुकता को और ज्यादा बढ़ा दिया है। मूवी से जुड़े गानों और ट्रेलर में शाहरुख और नयनतारा की जोड़ी खूब जमी है। हालांकि, अब इसकी लीड अभिनेत्री की कास्टिंग को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो, नयनतारा फिल्म के लिए निर्माताओं की पहली पसंद नहीं थीं।
2 of 5
सामंथा रुथ प्रभु
- फोटो : सोशल मीडिया
'जवान' की मुख्य अभिनेत्री को लेकर अफवाह उठ रही है कि इसके लिए सामंथा रुथ प्रभु पहली पसंद थीं, जिन्होंने 'काथुवाकुला रेंदु काधल' में नयनतारा के साथ सह-अभिनय किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सामंथा ने 'जवान' में अभिनय अभिनय करने के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया क्योंकि वह उस समय अपने पूर्व पति नागा चैतन्य के साथ एक परिवार शुरू करना चाहती थीं। अफवाहों के मुताबिक, सामंथा को वर्ष 2019 में शाहरुख खान स्टारर यह फिल्म ऑफर की गई थी।
3 of 5
सामंथा रुथ प्रभु
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है कि क्या यही कारण है कि सामंथा ने 'जवान' को अस्वीकार कर दिया या क्या उन्हें कभी फिल्म में अभिनय करने का अवसर दिया गया था। ये सभी अफवाहें हैं क्योंकि न तो सामंथा और न ही 'जवान' टीम ने आधिकारिक तौर पर इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया दी है।
Badshah: 'गानों में चीजों की तरह महिलाओं का इस्तेमाल कतई नहीं' कहने पर बादशाह ट्रोल, यूजर्स बोले- हाथी के दांत
4 of 5
सामंथा रुथ प्रभु
- फोटो : सोशल मीडिया
सामंथा रुथ प्रभु और विजय देवरकोंडा अभिनीत रोमांटिक फिल्म 'खुशी' एक सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। अभिनेत्री के पास 'सिटाडेल' का भारतीय चरण भी है, जिसमें वह वरुण धवन के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करती नजर आएंगी। इस सीरीज का निर्माण भी 'द फैमिली मैन' फेम जोड़ी राज और डीके के द्वारा किया जा रहा है।
Ameesha Patel: 'गदर 3' का हिस्सा बनने से अमीषा पटेल का इनकार? फिल्म की टाइटैनिक से तुलना कर पक्ष किया साफ
5 of 5
जवान
- फोटो : सोशल मीडिया
'जवान' की बात करें तो इसमें शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा मूवी में दीपिका पादुकोण भी विशेष भूमिका में हैं। साथ ही इसमें प्रियामणि, सुनील ग्रोवर, योगी बाबू, रिद्धि डोगरा, आस्था अग्रवाल, सान्या मल्होत्रा, एजाज खान, संजीता भट्टाचार्य, अमृता अय्यर, केनी बसुमतारी, गिरिजा ओक और लहर खान भी नजर आने वाले हैं। एटली द्वारा निर्देशित, 'जवान' 7 जुलाई, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।