शाहरुख खान 'जवान' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। अब इस फिल्म को रिलीज होने में सिर्फ 12 दिन ही बचे हैं। जब से फिल्म का प्रीव्यू सामने आया है फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच शाहरुख ने अपने फैंस के लिए शनिवार (26 अगस्त) को आस्म एसआरके सेशन रखा। इस दौरान फैंस ने उनसे फिल्मों के साथ कई और भी सवाल पूछे। लोग सबसे ज्यादा यह जानने की कोशिश में थे कि उनकी फिल्म का ट्रेलर कब आने वाला है। किंग खान ने इस पर जवाब देते हुए बताया कि वह उलझन में हैं कि उन्हें पहले गाना जारी करना चाहिए या टीजर। खैर, इसके कुछ समय बाद ही शाहरुख ने फिल्म के नए गाने का टीजर जारी कर दिया। इस गाने का नाम 'नॉट रमैया वस्तावैया' है।
Adah Sharma: सुशांत सिंह राजपूत वाला घर खरीदने जा रही हैं अदा शर्मा? फ्लैट को लेकर यह बड़ी जानकारी आई सामने
2 of 5
जवान
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता ने लिखा, "ठीक है दोस्तों, ट्रेलर बनाने का समय आ गया है क्योंकि हर कोई यही चाहता है। टी-सीरीज, अनिरुद्ध और एटली गाना डालना चाहते थे। इसका टीजर जारी कर रहे हैं...और ट्रेलर पर काम करने के लिए रुबेन को बुलाया है। गाना है...नॉट...रमैया वस्तवैया। अभी के लिए अलविदा, आप सभी को प्यार।"
3 of 5
जवान
- फोटो : सोशल मीडिया
इस टीजर में शाहरुख दिल खोलकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। ऑल-ब्लैक अवतार में किंग खान काफी ज्यादा हैंडसम लग रहे हैं। टीजर में जो बोल सुनाई दे रहे हैं, उनमें शाहरुख के 'दिल से' के मशहूर गाने 'छैया छैया' का भी जिक्र है। हाल ही में इस गाने ने 25 साल पूरे किए हैं। 'जिंदा बंदा' और 'चलेया' को इतना पसंद करने के बाद यह निश्चित रूप से प्रशंसकों के लिए एक और सौगात होगी।
4 of 5
जवान
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि जवान को सात सितंबर को रिलीज करने की जोर-शोर से तैयारी की जा रही है। फिल्म में किंग खान के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति जैसे साउथ स्टार्स भी हैं। माना जा रहा है कि यह पैन इंडिया फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।
5 of 5
जवान
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो जवान के बाद शाहरुख डंकी में नजर आनेे वाले हैं। फिल्म का निर्देशन ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने किया है। इसमें किंग खान के साथ तापसी पन्नू भी नजर आने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को इसी साल दिसंबर के महीने में रिलीज करने की तैयारी चल रही है।
Karachi To Noida: सीमा हैदर पर फिल्म बनाने को लेकर अमित जानी को मिलीं धमकियां, हाईकोर्ट में दायर की रिट याचिका