फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में अमिताभ बच्चन एक गुरुकुल में बच्चों को विभिन्न अस्त्रों की शिक्षा देते नजर आते हैं। इनके बीच गजास्त्र की सिद्धि हासिल करने वाली एक किशोरी नजर आती है। मोहक, मासूम और तमाम तरह की मुखाकृतियां बनाकर सबका अपना ध्यान खींचने वाली। ये हैं अभिनेत्री लहर खान। फिल्म ‘जवान’ के ट्रेलर में भी लहर की एक झलक नजर आती है। कहीं जंगल के बीच एक राइफल ताने चुस्त चौकन्नी स्नाइपर के तौर पर। फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में लहर खान का शाहरुख के साथ एक फ्रेम में नजर आने का जो सपना अधूरा रह गया, वह अब फिल्म ‘जवान’ से पूरा होने जा रहा है।
Nitin Desai Death: एनडी स्टूडियो से बेदखल होने से पहले दे दी जान, नितिन देसाई के करोड़ों के कर्ज की पूरी कहानी
2 of 5
लहर खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘जवान’ का गाना ‘जिंदा बंदा’ इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। उद्योगपति आनंद महिंद्रा से लेकर आम इंसान तक सब इसके दीवाने हैं। और, लहर खान तो इन दिनों अलग ही अनुभूतियों से गुजर रही हैं। बचपन में शाहरुख खान के गानों पर नाचती रहीं लहर खान को इन दिनों ऐसा लग रहा है कि वह अपना बचपन फिर से जी रही हैं। ‘जिंदा बंदा’ गाने में उन्हें शाहरुख खान के साथ कदम मिलाने का मौका जो मिला है। वह कहती है, ‘मैंने जब किंग खान के साथ कदम मिलाए तो मेरे अंदर के छोटे बच्चे को यह फिर से याद आ गया कि मैं किस तरह से उनके गानों पर डांस किया करती थी। मेरे दिमाग में यह चल रहा था कि ‘जिंदा बंदा’ में उनके साथ डांस करते हुए मुझे अपनी पूरी ऊर्जा और आत्मा लगा देनी है।’
3 of 5
शाहरुख खान, एटली
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
लहर खान कहती हैं, ‘शूटिंग के दौरान मैं बस उन्हें ही देख रही थी और मुझे याद ही नहीं था कि मुझे क्या करना है। और फिर जब मुझे इसका ख्याल आया तो मैंने सोचा कि को बात नहीं वैसे भी शाहरुख खान नाच रहे हों तो भला मुझे कौन देखने वाला है। मैं तो बस यही चाहती थी कि बस उन्हें ही देखती रहूं।’ लहर के मुताबिक शाहरुख एक टेक भी बर्बाद नहीं करते हैं और हमेशा अथक प्रयास करते रहते हैं ताकि बेहतरीन दृश्य दर्शकों को देखने को मिले।
4 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शाहरुख खान के साथ काम करने के अनुभवों के बारे में लहर खान कहती हैं, ‘सुपरस्टार होने के बावजूद वह बहुत ही विनम्र और जमीन से जुड़े हुए इंसान हैं और सेट पर हर किसी का खुशी के साथ स्वागत करते हैं। उनकी खुशबू बहुत प्यारी है और वह किसी का भी दिल जीत लेते हैं।’
5 of 5
लहर खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
लहर खान ने डांस रियलिटी शो से अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म ‘जलपरी’ से फिल्मों में रुआत करने के बाद उन्हें अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ और वेब सीरीज ‘दहन’ में भी देखा गया। फिल्म ‘जवान’ के निर्देशक एटली के बारे में वह कहती हैं, ‘उन्होंने जिस तरह से सेट पर अभिनेताओं के लिए प्यार और भावना का प्रदर्शन किया है वह काबिले तारीफ है। वह पूरी कास्ट और क्रू का ध्यान रखते हैं और विशेष तौर पर यह ध्यान देते हैं कि सबके साथ अच्छा व्यवहार किया जाए। उन्होंने मुझे इतनी बेहतरीन फिल्म सौंपी उसके लिए मैं उनकी आभारी हूं।’
Nitin Desai Death: हिंदी सिनेमा का वह 'देवदास' चला गया, जो 'माचिस' की आंच से बनाता था 'दिलजले'