बी टाउन में इन दिनों फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी की खबरें चल रही हैं। खबर है कि दोनों दो साल से एक दूसरे को डेट करने के बाद अब शादी का मन बना चुके हैं। खबरें तो यहां तक हैं कि फरहान अपनी अपकमिंग फिल्म 'तूफान' के बाद शिबानी दांडेकर के साथ शादी करेंगे। अब इस मामले में फरहान के पिता जावेद अख्तर का बयान आया है।
2 of 5
javed akhtar
- फोटो : Social Media
जावेद अख्तर से जब फरहान की शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- मैंनें अभी आपसे शादी के बारे में सुना है। मैं एक दिन पहले फरहान के जन्मदिन पर उसके साथ था, उसने मुझे इस बारे में कुछ नहीं बताया। लेकिन आप जानते हैं, बच्चे बहुत कुछ छुपाते हैं।
3 of 5
Farhan Akhtar, Shibani Dandekar
- फोटो : Amar Ujala
जावेद अख्तर ने शिवानी दांडेकर के बारे में कहा कि मैं उससे कई बार मिला हूं। वह बहुत प्यारी लड़की है।फिलहाल अब तक इस खबर पर फरहान या फिर शिबानी की तरफ से किसी तरह का कोई बयान नहीं आया है। माना जा रहा है कि अभी शादी की अंतिम तारीख तय नहीं हुई है लेकिन फरहान और शिबानी ने अपने इस खास दिन की तैयारी शुरू कर दी हैं।
4 of 5
farhan akhtar, shibani dandekar
- फोटो : social media
हाल ही में फरहान अख्तर के जन्मदिन पर शिबानी ने उनके साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी। इस तस्वीर के साथ पोस्ट में शिबानी ने लिखा, 'मेरे जीवन में खुशियां और प्यार का जादू भरने के लिए आपका धन्यवाद। आप मुझे अब तक मिले सबसे अच्छे व्यक्तियों में से एक हैं। असल में दुनिया को आपके ही जैसे और ज्यादा लोगों की आवश्यकता है।'
5 of 5
Farhan, Adhuna and daughters
- फोटो : instagram
फरहान की ये दूसरी शादी होगी। फरहान ने इससे पहले अधूना से शादी कर चुके हैं। दोनों ने तीन साल तक डेटिंग करने के बाद 2000 में शादी की थी। पहली बार दोनों की मुलाकात फिल्म 'दिल चाहता है' के सेट पर हुई थी। दोनों ने शादी के 17 साल बाद 2017 में अलगाव का फैसला लिया।