कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज यानी सोमवार को अपना यूपी दौरा शुरू किया । इस दौरान प्रियंका सबसे पहले प्रयागराज में बड़े हनुमान मंदिर पहुंचीं । यहां उन्होंने हनुमान जी की आरती उतारकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद प्रियंका गांधी ने गंगा पूजन किया। फिर उन्होंने मंदिर के बाहर जमा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। प्रियंका गांधी की तरह कुछ बॉलीवुड स्टार्स भी भक्ति भावना दिखाने में पीछे नहीं रहते । जब भी मौका मिलता है वे भगवान के दर्शन के लिए मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारे जाते रहते हैं । देखें पूरी लिस्ट...
हाल ही में जाह्नवी कपूर फिल्म 'गुंजन सक्सेना' की बायोपिक की शूटिंग शुरू करने से पहले विश्वनाथ मंदिर पहुंची थीं । यहां उन्होंने पूजा-अर्चना की थी ।
हाल ही में वरुण धवन भी अमृतसर के गोल्डन टेंपल में माथा टेकने पहुंचे थे । उनके साथ रेमो डिसूजा और भूषण कुमार भी नजर आए ।
फिल्म 'मणिकर्णिका' की रिलीज से पहले कंगना रनौत और उनके प्रोड्यूसर कमल जैन महाकालेश्वर मंदिर गए थे । यहां उन्होंने शिव के दर्शन किए थे ।
फिल्म 'सन ऑफ मनजीत सिंह' के प्रमोशन के दौरान कपिल शर्मा और गुरप्रीत घुग्गी गोल्डन टेंपल में मुराद मांगने पहुंचे थे ।