फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कहीं 'बाहुबली' को ना पछाड़ दे ये फिल्म! दो दिन में कमा लिए 60 करोड़

Sat, 23 Sep 2017 03:47 PM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
amarujala.com- Presented by: अरविंद Updated Sat, 23 Sep 2017 03:47 PM IST
विज्ञापन
jai luv kush telugu movie cross 60 crores in two days worldwide
jai lava kusa

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की फिल्में भी अब वर्ल्डवाइड दर्शकों को भाने लगी हैं। इसका जीता-जागता उदाहरण है ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली'। 'बाहुबली' की सफलता के बाद ये लगने लगा है कि केवल साउथ के स्टार और सिनेमा के प्रशंसक केवल साउथ में ही नहीं बल्कि पूरे देश में हैं।


 

एक्टर ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर की खुशी जाहिर

jai luv kush telugu movie cross 60 crores in two days worldwide
NTR

अब जूनियर एन टी आर की तेलुगू फिल्म 'जय लव कुश' भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने दो दिन में वर्ल्डवाइड 60 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। फिल्म की पहली दिन की कमाई 49 करोड़ रुपए है। इस फिल्म ने सिर्फ अमेरिका में पहले दिन 3.64 करोड़ की कमाई कर ली थी।
 

ट्रिपल रोल में नजर आ रहे हैं एक्टर एनटीआर

jai luv kush telugu movie cross 60 crores in two days worldwide
NTR

​वहीं, फिल्म का दो दिन में अच्छा कलेक्शन होते देख एक्टर एन टी आर ने ट्वीट भी किया जिसमें उन्होंने इस सफलता पर खुशी जाहिर की है। फिल्म को एन.टी.आर के भाई कल्यानराम ने प्रोड्यूस किया है और एस. रवींद्र इस फिल्म के डायरेक्टर हैं। इससे पहले रवींद्र ने पावर और सरदार गब्बर सिंह जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाईं हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म साउथ की बड़ी फिल्मों में शुमार हो सकती हैं

jai luv kush telugu movie cross 60 crores in two days worldwide
NTR

​लेकिन सबसे अहम बात ये है कि एक्टर एन टी आर इस फिल्म में ट्रिपल रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म की स्टोरी तीन भाईयों के इर्द- गिर्द घूमती है। निवेथा थॉमस, राशी खन्ना और रोनित रॉय भी अहम भूमिका में हैं। रॉकस्टार देवी श्रीप्रसाद ने फिल्म को संगीत दिया है। 
 

विज्ञापन
jai luv kush telugu movie cross 60 crores in two days worldwide
jr ntr
फिल्म जगत के जानकारों के मुताबिक, ये फिल्म साउथ की बड़ी फिल्मों में शुमार हो सकती हैं। वीकेंड में इसका कलेक्शन और भी बढ़ने के आसार हैं। इससे पहले भी जूनियर एन.टी.आर 'टेंपर', 'ननाकू प्रमाथो', 'जनता गैरेज' जैसी कई हिट फिल्में दे चुके हैं। फिल्म 21 सितंबर को रिलीज हुई थी 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed