पिछले दिनों आलिया भट्ट ने कहा था कि उनके पूर्व बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा की जिंदगी को संवारने के लिए बॉलीवुड की अभिनेत्री कियारा आडवाणी अच्छी रहेंगी। अगर वह सिड का साथ देने को तैयार नहीं होतीं तो जैकलीन फर्नांडिस उनका बेहतर विकल्प हैं।
2 of 6
kiara advani
- फोटो : file photo
उल्लेखनीय है कि आलिया से अलग होने के बाद सिद्धार्थ का नाम इन दोनों हीरोइनों से जुड़ा। यह अलग बात है कि न सिद्धार्थ और न इन हीरोइनों ने रोमांस की पुष्टि की। इसके बावजूद बॉलीवुड के गॉसिप गलियारों में कियारा आडवाणी और जैकलीन फर्नांडिस के बीच शीतयुद्ध की चर्चाओं ने जन्म ले लिया है। दोनों न एक-दूसरे के बारे में बात करना पसंद करती हैं और न ही आमने-सामने पड़ना चाहती हैं। दोनों के संबंध कड़वाहट से भरे बताए जा रहे हैं।
3 of 6
सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट
- फोटो : file photo
उनके बीच कड़वाहट की पुष्टि पिछले दिनों उन प्रत्यक्षदर्शियों ने की जिन्होंने दोनों को एक ही समारोह में मौजूद देखा। एक महिला फैशन अवार्ड में कियारा और जैकलीन सज-धजकर पहुंची थीं। पूरी इंडस्ट्री की ग्लैरस नायिकाएं यहां आई थीं, जिनमें आलिया भट्ट भी शामिल थीं। रोचक बात यह कि सिड के साथ रिलेशनशिप में रहीं आलिया तो कियारा और जैकलीन से आराम से घुल-मिलकर बात करती रहीं परंतु ये दोनों एक-दूसरे को लेकर बहुत असहज थीं।
4 of 6
कियारा आडवाणी
- फोटो : file photo
उन्होंने न तो एक-दूसरे की तरफ देखा और न आमने-सामने पड़ीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक मौका आया जब जैकलीन उसी ग्रुप में पहुंच गईं जहां कियारा पहले से थीं परंतु कियारा ने उन्हें देख कर भी अनदेखा कर दिया। इस ग्रुप में करीना कपूर और विक्की कौशल थे। कियारा इनके साथ हंस-हंस कर बात करती रहीं लेकिन जैकलीन जब आईं तो उनकी तरफ नजर तक नहीं उठाई।
5 of 6
जैकलीन
- फोटो : file photo
उल्लेखनीय है कि करीब साल भर पहले आलिया-सिड का ब्रेक-अप हो गया था। आलिया इन दिनों रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं। बताया जाता है कि आलिया से संबंधों के दिनों में ही सिद्धार्थ जैकलीन के करीब हो गए थे। फिल्म अ जैंटिलमैन में दोनों ने साथ काम किया था और उनके रिश्ते काफी गहरे बताए जा रहे थे। वे दोनों मुंबई के जुहू में एक-दूसरे के नजदीक ही अपार्टमेंट लेने की योजना भी बना रहे थे। इसके बाद आलिया ने सिद्धार्थ के संबंध खत्म कर लिए। वैसे, सिद्धार्थ कहते रहे हैं कि उनका ध्यान सिर्फ काम पर है। इसके बावजूद जैकलीन के बाद उनका नाम कियारा आडवाणी के साथ भी जुड़ा। यह बात जैकलीन को नागवार लगी।