बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने हाल ही में आनंद पीरामल के साथ रॉयल वेडिंग की। अंबानी परिवार की इस शादी में बियोंसे ने संगीत सेरेमनी में परफॉर्म किया। साथ ही बॉलीवुड, क्रिकेट और पॉलिटिक्स के क्षेत्र से करीब-करीब सभी बड़ी हस्तियों ने शादी में हिस्सा लिया।
2 of 7
isha ambani
- फोटो : vogue
शादी के बाद ईशा अंबानी अक्सर फैंस के लिए तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने वोग मैगजीन के लिए एक फोटोशूट कराया है। शादी के बाद ईशा अंबानी का ये पहला फोटोशूट है। तस्वीरों में ईशा बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस दिख रही हैं।
3 of 7
isha ambani
- फोटो : vogue
वीडियो शूट के दौरान ईशा शादी पर बात करते हुए कहती हैं कि 'मैंने कभी नहीं सोचा कि मेरी शादी कैसी होगी लेकिन शादी का पूरा फंक्शन अद्भुत था। मैं ऐसा सोच भी नहीं सकती थी। मेरे पूरे परिवार के लिए यह बहुत इमोशनल भी था।'
4 of 7
isha ambani
- फोटो : vogue
ईशा आगे कहती हैं कि 'मैं लिंग के आधार पर भेदभाव के सख्त खिलाफ हूं। मैं ऐसे माहौल में पली-बढ़ी हूं जहां मुझे लगता है कि मैं वो सब कुछ कर सकती हूं जो मेरा भाई कर सकता है।' ईशा बताती हैं कि 'मेरा सपना है कि मुंबई में एक म्यूजियम बनाऊं जहां दुनिया भर से लोग आएं।'
5 of 7
isha ambani
- फोटो : vogue
बता दें कि 27 साल की ईशा की शादी 12 दिसंबर को उनके घर एंटीलिया में हुई थी। शादी से पहले के सारे फंक्शन उदयपुर में हुए थे। वहीं रिसेप्शन पार्टी मुंबई में रखी गई थी। ईशा अंबानी की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे ।