{"_id":"5eae44a43c6e44675c1ac0d2","slug":"irrfan-khan-son-ayaan-khan-share-picture-with-his-father","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इरफान के छोटे बेटे ने शेयर की पिता की तस्वीरें, लिखा भावुक कर देने वाला पोस्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इरफान के छोटे बेटे ने शेयर की पिता की तस्वीरें, लिखा भावुक कर देने वाला पोस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 03 May 2020 09:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
irrfan khan
- फोटो : social media
Link Copied
महज 53 साल की उम्र में अभिनेता इरफान खान का अचानक दुनिया से चले जाना किसी सदमे से कम नहीं है। फिल्म इंडस्ट्री के लिए ये बड़ा झटका है। सभी कलाकार इरफान के परिवार के लिए दुआ कर रहे हैं और उन्हें सांत्वना दे रहे हैं। इस बीच इरफान के छोटे बेटे अयान खान ने अपने पिता के साथ की तस्वीरें शेयर की हैं।
2 of 5
irrfan khan
- फोटो : social media
अयान ने दो तस्वीरें पोस्ट की हैं, साथ ही बेहद भावुक कर देने वाला मैसेज लिखा है। ब्लैक एंड व्हाइट एक तस्वीर में इरफान बाइक चला रहे हैं और आगे अयान बैठे हुए हैं। दूसरी तस्वीर में अयान और इरफान एक साथ चलते नजर आ रहे हैं।
3 of 5
Irrfan Khan
- फोटो : Social Media
तस्वीर को शेयर करते हुए अयान ने लिखा, 'जिस शरीर के साथ हम इस धरती पर घूमते हैं वह आशीर्वाद है, वादा नहीं।' अयान के इस पोस्ट पर इरफान के फैंस खूब कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि वो हमारे दिलों में हमेशा रहेंगे। वहीं एक अन्य ने कहा, भगवान इरफान के परिवार को हिम्मत दे।
इससे पहल इरफान के बड़े बेटे बाबिल ने अपने पिता की कई तस्वीरें पोस्ट कीं। बाबिल अपने पिता के बेहद करीब थे। तस्वीरें इरफान के एनएसडी के दिनों की हैं। ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों में इरफान मंच पर नाटक करते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
इरफान खान
- फोटो : Social Media
इरफान की पत्नी सुतापा और दोनों बेटों बाबिल, अयान की ओर से एक आधिकारिक बयान आया था, जो इरफान के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया था। परिवार की ओर से कहा गया था कि 'हम इसे पारिवारिक बयान कैसे कहें जबकि पूरी दुनिया इसे व्यक्तिगत नुकसान मान रही है? हम अकेले कैसे महसूस कर सकते हैं जब लाखों लोग हमें सांत्वना दे रहे हैं और हमारे साथ खड़े हैं। सबको बताना चाहते हैं कि हमने कुछ खोया नहीं है हमने पाया है। हमने पाया है जो हमने उनसे सीखा।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।